ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: अंधे कत्ल का पर्दाफाश करें 24 घंटे भी नहीं बीते की अमझेरा थाने की कटन घाट में मिली युवती की लाश फैली सनसनी, घटना की गंभीरता को देखते एसपी और एसडीओपी भी पहुंचे मौके पर

अमझेरा । अमझेरा थाने अंतर्गत हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने को 24 घंटे का समय भी नही हुआ था की आज फिर अमझेरा थाने के केशवी में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फेल गए। मागोद मनावर मार्ग पर कटन घाट में सड़क से अंदर जंगल में आज दोपहर में करीब 12 बजे के लगभग एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल में बकरियां चरा रहे लड़कों ने युवती की लाश देखी और खेत पर काम कर रहे लोगों को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी टी आई रविंद्र बारिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शुरुआती आरंभ की

घटना को जानकारी लगते ही एसडीओपी आशुतोष पटेल मौके पर पहुंच गए। । घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज कुमार सिंह वे मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर एसडीओपी आशुतोष पटेल से मामले को लेकर चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। अभी युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अपने स्तर पर युवती की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। युवती के उल्टे हाथ पर एसके लिखा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें