ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: स्टेट हाईवे सरदारपुर-बदनावर पर ग्राम बोरखली के समीप कार व बाइक की हुई भिडंत, हादसे में बाईक सवार पति-पत्नि,बहन और पोती की मौत

  सरदारपुर। सरदारपुर-बदनावर स्टेट हाइवे 35 पर ग्राम बोरखली के समीप षनिवार को दोपहर मे करीब 3 बजे सड़क हादसे में पति-पत्नी,बहन समेत 8 वर्षीय पोती की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरखली में कार क्रमांक जीजे 10 टीवाय 2842 की सामने से आ रही बीना नम्बर की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 8 वर्षीय बालिका अंशु पिता विजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 48 वर्षीय कलाबाई पति शांतिलाल निवासी कोटड़ा चारण ने सरदारपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही गंभीर घायल 50 वर्षीय शांतिलाल निवासी कोटड़ा चारण को धार रैफर किया गया। इस दौरान शांतिलाल की भी रास्ते में मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय अकलीबाई पति वीरसिंह को सरदारपुर से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया है। जिसमे अस्पताल पहुॅचने से पहले की उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनो में भिड़त इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए। घटना की जानकारी मिलते ही राजोद थाना से एएसआई पीएस डामोर दल बल के साथ मौके पर पहुॅचे गये थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक सोलंकी ने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। एक महिला घायल है उसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया था जिसकी भी मौत हो गई। हादसे मे मृत बालिका का पीएम कर दाह संस्कार किया गया। जबकी अन्य मृतको को सुबह पीएम किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें