ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: अमझेरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार 2 आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार, एक आरोपी पर घोषित था इनाम

सरदारपुर। अमझेरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार 2 आरोपियों गुजरात से गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी 4 वर्ष से फरार था। जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर कर रखा था।

सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बकलवार के मार्गदर्शन में दुष्कर्म के मामले में फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी परलिया पिता गांगू उर्फ गंगाराम को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी परलिया द्वारा 15 अक्टूबर 2020 को ग्राम जलोखिया में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। अमझेरा थाने पर आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी देवेंद्र पिता श्रवण पटलिया निवासी आमला को भी गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी देवेंद्र ने 17 सितंबर 2023 को शादी का झांसा देकर नाबालिक से दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।
दोनों ही आरोपियो की गिरफ्तारी में थाना अमझेरा के निरीक्षक संजय सिंह बेस, उप निरीक्षक जुली अमलियार, प्रधान आरक्षक कैलाश कटारा तथा रामकृष्ण गामड़ की भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें