ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: एक वर्ष से फरार हजारो रुपये के इनामी आरोपियों को पकडने मे अमझेरा एंव सरदारपुर थाना टीम को मिली बड़ी सफलता

सरदारपुर। पिछले एक वर्ष से सरदारपुर अनुभाग के थाना क्षेत्र अमझेरा एवं सरदारपुर मे फरार चल रहे हजारों रुपये के इनामी आरोपियों को पकड़ने मे पुलिस टीम को सफलता मिली है।  पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में  उक्त आरोपीयो को पकडने मे पुलिस टीमो को सफलता मिली है।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुये बताया की थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार  फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है इसी क्रम में थाना प्रभारी अमझेरा संजय सिंह बैस, थाना प्रभारी सरदारपुर  प्रदीप खन्ना एवं उनकी टीम’ द्वारा  विभिन्न मामलों में फरार ईनामी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।


जिसमे थाना अमझेरा के अपराध क्रमांक- 220/2022 धारा- 383, 384, 386, 420, 506 भादवि के आरोपी- सोनू पिता सुनील उर्फ नज्जू बामनिया जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम होला तलाई थाना सरदारपुर  जिस पर 5000 का ईनाम था उसे  गिरफ्तार किया गया। वही थाना- अमझेरा के अपराध क्रमांक- 230/2022 धारा- 366,376, 376(2-द), 506 भादवि, 3/4 पॉक्सो एक्ट के आरोपी- गोकुल पिता मांगीलाल निवासी बोरखेडी़ जिस पर भी 5000 का इनाम था उसे भी गिरफ्तार किया गया।


वही थाना- सरदारपुर के अपराध क्रमांक- 122/202 धारा- 363, 376, 506 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट  के आरोपी- अनिल पिता हरिराम निवासी इमलीपुरा ’ईनाम- 3000/-’ को गिरफ्तार किया गया।

फरार आरोपियों को पकडने मे थाना प्रभारी अमझेरा  संजय सिंह बैस एवं थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना के नेतृत्व में उप निरीक्षक जूली अमलियार, उप निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक रानी राठौर एवं प्रधान आरक्षक संदीप बिलवाल  की सराहनीय भूमिका रही। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें