ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: परिवार से दुर होकर रह रहे युवक व युवती मे कहासुनी के बाद हुई मारपीट, युवक ने केरोसिन डालकर युवती को लगाई आग, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

सरदारपुर। लीव-ईन रीलेशनशीप में युवक व युवती दोनों किराए का मकान लेकर रह रहे थे, इसी बीच दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई व अचानक युवक ने केरोसिन डालकर युवती को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद से ही युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजन अब युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए है। सूचना के बाद से ही सरदारपुर पुलिस अब जान से मारने की नियत से आग लगाने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुर में सरदारपुर-बदनावर रोड पर आरोपी रवि पिता समरिया उम्र 23 साल निवासी भीलखेडी ने किराए का मकान ले रखा है। रवि का क्षेत्र की युवती शिवानी पिता निर्भयसिंह उम्र 20 साल से प्रेम-प्रसंग है। दोनों परिवार से दूर होकर पिछले दो माह से साथ ही रहते थे, दोनों ने एक कमरा धार में भी युवती के नाम पर किराए से ले रखा था। इन दोनों घरों का उपयोग युवक व युवती करते थे, कल शाम के समय अचानक दोनों के बीच में कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद आरोपी रवि पिता समरिया घर का दरवाजा बंद करके बाहर चला गया, हालांकि युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक वीरेंद्र जैन मौके पर पहुंची व दरवाजा खोलकर युवती को बचाया तथा थाने पर पूरे घटनाक्रम की सूचना भी दी।

प्राथमिक उपचार के बाद रैफर -
शाम के समय एंबुलेंस से युवती को शासकीय अस्पताल भिजवाया गया, कुछ देर बाद ही गांव से युवती के परिजन भी पहुंचे। क्योंकि युवक व युवती दोनों एक ही गांव के निवासी है। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों ने युवती से चर्चा करने की कोशिश की, किंतु जलने के कारण गंभीर स्थिति में युवती पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बता पाई है। जिसके बाद देर रात में युवती को सरदारपुर से धार जिला अस्पताल रैफर किया गया था, यहां पर डॉक्टरों ने पुन युवती को उपचार दिया, किंतु युवती का शरीर 80 से 90 प्रतिशत तक जल चुका था। ऐसे में धार से युवती को इंदौर ले जाने की सलाह डॉक्टरों ने परिजनों को दी थी। जिसके बाद परिजन अपनी व्यवस्था से युवती को दूसरे अस्पताल लेकर गए है।

प्रकरण दर्ज, आरोपी की तलाश -
युवती का उपचार करवाने के बाद परिजन रात में ही सरदारपुर थाने पर पहुंचे। यहां पर युवती की और से उसके काका सुरज पिता जामसिंह ने आरोपी रवि के खिलाफ प्राणघातक हमले की धारा में प्रकरण दर्ज करवाया है। सुरज के अनुसार आरोपी ने पहले मारपीट की, इसके बाद घासलेट डालकर माचिस की तिली से आग लगाई थी। इधर प्रकरण की जांच में जुटी पुलिस ने उक्त मकान को सील कर दिया हैं। साथ ही घटना की सूचना इंदौर एफएसएल के अधिकारियों को दी गई हैं, जो जल्द ही घटना स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा बनाएंगे।

थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के अनुसार युवक व युवती दोनों साथ में ही बदनावर रोड स्थित किराए के मकान में रहते थे, मारपीट के बाद आरोपी ने युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी हैं, युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें