ब्रेकिंग

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

सूचना

: ग्राम चालनी में जमीनी विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, धारदार हथियार से हमला कर चलाई गोलियां, विवाद का वीडियो भी आया सामने

Admin

Sun, Dec 1, 2024
  अमझेरा । थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चालनी में जमीन विवाद ने रविवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसके चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर धारदार हथियारों से वार कर गोलियां चला दी। जिसमें दो पुरुष व तीन महिलाएं चपेट में आ गई। इनमें महिला सेनाबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को धार के जिला अस्पताल लाया गया। महिला सेनाबाई को फ़ालिया लगा है, जिससे वह बुरी तरह से घायल हुई है। बाकी लोगो को बन्दूक के छर्रे लगे है। सभी घायलों का धार के जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं। अमझेरा क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम के बाद सनसनी फैल गई। अमझेरा थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही इस पूरे घटनाक्रम का वीडीओ भी सामने आया है। जिसमें हथियार बंद लोग एक दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे है। ग्राम चलानी निवासी राजेश मंडलोई ने बताया कि उनका 20 बीघा जमीन पर पुराना विवाद चल रहा है। जिसमे दूसरे पक्ष के लोग आज रविवार बड़ी संख्या में आए तथा इनके परिवार पर हमला कर दिया। जिसमे हमारे परिवार के 5 लोग घायल हुए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें