ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

: विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से राजगढ मे खेल स्टेडियम के लिए 50 लाख की राशि स्वीकृत

Admin

Fri, Mar 21, 2025
  राजगढ़ । विधायक प्रताप ग्रेवाल के अथक प्रयासो से राजगढ नगर मे सौसायटी ग्राउण्ड मे निर्मीत होने वाले खेल स्टेडियम के लिए 50 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति मिली है। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा नगर की खेल प्रतिभाओ को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नगर के सौसायटी ग्राउण्ड पर खेल स्टेडियम की योजना तैयार करवाई जिसमे दिनांक 24 अक्टुबर 2019 को नगर परिषद् राजगढ की बैठक मे प्रस्ताव क्रमांक 203 पारित किया गया। जिसके बाद से विधायक ग्रेवाल खेल स्टेडियम के लिए शासन से अनुदान राशि स्वीकृत करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत थे। जिसमे नगर परिषद् अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल  का भी सराहनीय प्रयास रहा। वर्ष 2024-25 की विशेष निधी मे नगर परिषद् राजगढ को 50 लाख रूपये की राशि खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए प्राप्त हुई है। खेल स्टेडियम के लिए राशि की स्वीकृती पर नगर परिषद् उपाध्यक्ष दीपक जैन, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आकर्ष शर्मा, पार्षद सनी सिसौदिया, राजेश गुण्डिया, पार्षद प्रतिनिधी निलेश सिंगार, बलराम मकवाना, भारत सिंगार, सीमा यशवंत जैन, अंतरसिंह पुजारी, पंकज राठौड, पूर्व पार्षद धीरज गौराना, शोएब खान, मांगीलाल डामर, राजु मेकेनिक सहित खिलाडियो ने भी हर्ष व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें