ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: कोविड पर सरकार को घेरा सरदारपुर विधायक ग्रेवाल ने विधानसभा मे पुछा प्रश्न


राजस्व मंत्री ने दिया जवाब बोले दो सरकारी कर्मचारीयों की कोविड में मौत, मिला मुआवजा ,प्रदेश में कोविड से 325 मरे, 71 को मिला मुआवजा।

सरदारपुर । धार जिले में दोनो कोविड वेव में दो शासकीय कर्मचारीयों की मौत हुई और दोनो को मुआवजा प्राप्त हुआ। प्रदेश में 325 लोगो की मौत हुई तथा 71 लोगो को मुआवजा प्राप्त हुआ यह जानकारी विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न पर राजस्व मंत्री गोविन्दसिंह राजपुत ने दी। 325 कोविड से मृत शासकीय कर्मचारी कोविड योद्धा योजना के तहत 50 लाख रूपये पाने के हकदार थे। लेकिन शासन के नियमो के चलते कुछ ही को मुआवजा का पात्र माना गया, शेष मे से कुछ के परिवार ने अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कर ली, और अधिकांश को अपात्र मान लिया गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा दिये गये आंकडे पुरी तरह झुठे है। 9000 के आसपास शासकीय कर्मचारी कोविड के समय ड्युटी पर मरे है। और सरकर को उन सभी को मुआवजा देना चाहीये। विधानसभा में सरकार के दिये गये आंकडो के अनुसार मृत 325 शासकीय कर्मचारीयों मे से 168 मृतको के परिवार को मुआवजा नही दिया गया। 33 मृतको के परिवार को अनुकम्पा के अधार पर नौकरी दि गई, 30 मृतको के परिवारो को ने मांग नही की तथा 23 मुआवजा के प्रकरण पिछले डेढ साल से लंबित है, सिर्फ 22ः मृतको के परिवारों को को क्लेम के 50 लाख मिले। सबसे ज्यादा मौत वाले जिले टिकमगढ 36, उज्जैन 28, अशोकनगर 30, शहडोल 27, 0 मौत वाले जिले उमरीया, आगरमालवा, सीधी, सतना, भिण्ड, गुना, बुरहानपुर, सभी मृतको का मुआवजा प्राप्त करने वाले जिले इन्दौर 8, छिंदवाडा 4, सागर 6, अलिराजपुर, बडवानी, धार, बालाघाट, देवास, हरदा-2, अलिराजपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, अनुपपुर-1, डिण्डारी में मृत 3 शासकीय कर्मचारीयों के परिवारों ने तीनो ने अनुकम्पा नियुक्ति ली। कोविड के दौरान मरने वाले कई मृतको के परिवारों को अनावश्यक नियमो व शर्तो का हवाला देते हुए मुआवजे से वंचित कर दिया गया है। यह आरोप विधायक प्रताप ग्रेवाल ने लगाया। लाभ उनको दिया जायेगा जिसकी या तो कोविड से मृत्यु हो गई है या ड्युटी पर दुर्घटना से कोविड की सकारात्मक रिपार्ट जमा करना अनिवार्य है, जबकी आदेश जारी किया गया कांग्रेस नेता प्रताप ग्रेवाल ने कहा की सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किये गये आंकडे पुरी तरह झुठे है क्यो कि सिर्फ पुलिस विभाग में दोनो लाॅकडाउन के दौरान 152 पुलिसकर्मीयो की मृत्यु हुई थी लगभग उतना ही आंकडा स्वास्थ्य और बिजली विभाग के कर्मचारीयों का है। जिनकी कोविड के दौरान मौत हुई। कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर डाला की 325 आवेदको में सिर्फ 22ः लोगो को ही सरकार ने काॅविड वाॅरियर मानते हुए 50 लाख दिये जबकी 78ः लोगो को जिनकी मौत कोविड के दौरान हुई अपात्र घोषित कर पैसे देने से इंकार कर दिया गया। यह मृतक के परिवार के साथ अन्याय है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें