ब्रेकिंग

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

सूचना

: भाजपा ने जारी की पांचवी सूची,सरदारपुर मे सीएम के वीटो से वेलसिंह मैदान मे,धार मे लाडली बहना को फिर मिला मौका,मनावर मे सर्वे मे मजबूत कन्नौज को बनाया उम्मीदवार

Admin

Sat, Oct 21, 2023

सरदारपुर । विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पांचवी सूची आज जारी हो गई। 92 प्रत्याशियों के नामों को लेकर भाजपा ने अपनी सूची जारी की हैै। भाजपा अब तक 228 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। बाकी बची दो सीटों पर भी एक दो दिन के भीतर उम्मीदवार तय कर दिये जायेगे।


धार जिले की बची हुई तीन सीटों धार,मनावर व सरदारपुर को लेकर कल ही बख्तावर एक्सप्रेस ने खबर प्रकाशित कर मनावर से युवा जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज का नाम तय होने की बात कही थी। वही धार पर लाडली बहना का टिकट नही कटने के साथ फिर से नीना वर्मा को उम्मीदवार घोषित करने और सरदारपुर मे सीएम के वीटो के साथ वेलसिंह भूरिया को उम्मीदवार बनाने की खबर प्रकाशित की थी जो आज भाजपा की सूची जारी होने के साथ सही निकली।

तमाम सर्वे मे श्री कन्नौज को मजबूत प्रत्याशी के साथ पार्टी की विजय की बात आने पर चुनाव समिति ने उनके नाम पर सहमति दी। मनावर सीट पर वर्तमान समय मे भाजपा मजबूत स्थिति मे नजर आ रही है। सरदारपुर सीट पर एक बार फिर पार्टी ने पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया को मैदान मे उतार कर मुकाबला कांटे का बना दिया है।  यहा पर संघ की पंसद रामसिंह मेडा एवं सुनिल गामड़ की मजबूत दावेदारी थी। लेकीन अंतिम समय मे  सीएम शिवराज सिंह चौहान का वीटो काम कर गया और अंतिम समय मे पिछड़ने के बाद आखिर कर वेलसिंह भूरिया मजबूत बन कर अपना टिकट पक्का करने मे कामयाब रहे।


2013 के विधानसभा चुनाव मे वैलसिंह भुरिया ने कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल को शुरूआती दौर मे पिछडने के बाद अंतिम दौर  की मतगणना मे 500 से अधिक वोटो से हराकर चौका दिया था। पिछली बार पार्टी ने यहां से वेलसिंह भूरिया का टिकट काट दिया था। लेकिन इस बार फिर उन पर भरोसा कर सरदारपुर सीट पर अपना प्रत्याशी बनाया । वैसे पिछले तीन चार दिनो से वेलसिंह भूरिया को उम्मीदवार बनाने के संकेत मिल चुके थे। जिसके कारण वे क्षेत्र मे जनसंपर्क कर  मतदाताओं से मिल रहे थे। वही आज उन्होने भाजपा की और से नाम निर्देशन फार्म भी लिया है।


धार सीट पर नीना वर्मा को ही भाजपा अपना प्रत्याशी बनायेगी यह बात भी हमने बता दी थी। क्योंकि पार्टी के पास उनका टिकट काटने का कोई कारण नहीं था । साफ सुथरी छवि के साथ तीन बार की विधायक नीना वर्मा पर भाजपा ने फिर भरोसा जताया वहीं कांग्रेस ने यहां पर बालमुकुंद सिंह गौतम की पत्नी प्रभा देवी गौतम को उम्मीदवार बनाया है। धार सीट पर 2018 के उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें