ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: स्व राजा प्रेमसिंह दत्तिगाव कि स्मृति मे महाराव बख्तावर सिंह ट्राफी ओपन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

अमझेरा। स्व राजा प्रेमसिह दत्तिगांव कि स्मृति मे महाराव बख्तावर सिंह ट्राफी ओपन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का पुलिस थाने के पिछे मैदान मे रविवार को शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया, एडवोकेट धर्मेंद्र मंडलोई, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, विकास मेहरवाल, जितेंद्र रघुवंशी, ब्रजेश ग्रेवाल, नीलांबर शर्मा, रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल आदि अतिथियों ने राजा बख्तावर सिंह जी एवं स्व प्रेमसिंह दत्तिगांव के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। अतिथियों द्वारा ग्राउंड मे जाकर पिच का पूजन कर क्रिकेट भी खेला गया। स्वागत भाषण जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने दिया ओर पूरे आयोजन की जानकारी विस्तार से दी। बख्तावर क्रिकेट क्लब के खिलाडियो द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत पंडित ने किया।
5 दिवसीय होगा टूर्नामेंट
प्रतियोगिता मे प्रदेश सहित अन्य प्रदेश कि 16 टिमे टूर्नामेंट मे भाग लेगी। विजेता को एक लाख रुपये नगद पुरस्कार सहित ट्राफी प्रदान कि जाएगी एवं उपविजेता को इक्यावन हजार रुपये दोनो पुरस्कार दत्तिगांव परिवार के द्वारा प्रदान किये जाएंगे। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल ओर फाइनल मैच 2 मार्च को होंगे।  टूर्नामेंट मे अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिये जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें