ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सूचना

: अमझेरा पहुंची विकास यात्रा, हितग्राहियों का किया सम्मान

Admin

Wed, Feb 15, 2023


मेसको डेम का नाम महाराव बख्तावर सिंह और बोला बैराज का नाम स्वर्गीय राजा प्रेमसिंह दत्तीगांव के नाम पर करने को लेकर कैबिनेट मे भेजा प्रस्ताव

v

अमझेरा। तहसील मे निकाली जा रही विकास यात्रा पास के ग्राम राजपुरा से सुबह प्रारम्भ हुई । जो महाराव बख्तावर सिंह मार्ग से अमझेरा मे प्रवेश किया। महल परिसर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले अतिथियों द्वारा राव बख्तावर सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड, रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, शुभम दीक्षित ने सम्बोधित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे अवगत करवाया। साथ हि महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग, ग्राम पंचायत एवं आजीविका मिशन आदि विभागों के हितग्राहियों को सम्मानित किया।  ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी मनीष सिरेसवाल एवं विद्युत मंडल के लाइनमैन राजेश मोहनीय, जितेन्द्र कामलीया का भी उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए सम्मान किया। जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की अमझेरा के मेसको डेम का नाम राव बख्तावर सिंह के नाम से करने एवं बोला बैराज का नाम स्वर्गीय राजा प्रेम सिंह दत्तीगांव के नाम से करने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक मे स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। जल्दी हि नामकरण की सौगात मिलेगी। मंच पर सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी, नायब तहसीलदार अंतर सिंह कनेश, विजय दीक्षित, पप्पू कुशवाह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम मे  पीडब्ल्यूडी के  एसडीओ एलएल राठौर,आरईएस एसडीओ ललित वैद्य पीएचई एसडीओ नवलसिह भुरिया,महिला बाल विकास के कमल सिंह  सरपंच मनुबाई सिवा मकवाना सचिव भारत सिंह सोलंकी सहित प्रमुख विभागीय अधिकारी उपस्थित थे । संचालन पी टी आई अश्विनी दीक्षित द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें