ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सूचना

: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

बरमंडल। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार बरमंडल शिक्षा केंद्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण, विज्ञान,गणित सामाजिक विज्ञान, विषय पर मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लिया कार्यक्रम जन शिक्षा केंद्र बरमंडल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कि गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य यशवंत सोलंकी,बृजलाल अग्निहोत्री एवं जन शिक्षक हरीश कुमार मारू ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में संकुल के माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न विषयों के मॉडल प्रदर्शन किया गया जिसमें संकुल 8 माध्यमिक शालाओं के बच्चों ने भाग लिया प्रतियोगिता में गणित एवं पर्यावरण के मॉडल शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरमंडल, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय बसलाई एवं भूगोल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में माध्यमिक विद्यालय सिंदुरिया का प्रथम स्थान पर चयन हुआ। यह चयनित मॉडल विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजे जाएंगे।

कार्यक्रम में जन शिक्षक शिवनारायण मारू संकुल बरमंडल के समन्वयक चेतन वर्मा
विद्यालय के शिक्षक अनिल मारू महेशचंद्र सोनी,मुकेश मारू,रामचंद्र शर्मा,दिनेश जाट,रश्मि दीक्षित, तथा अतिथि शिक्षक अमृतलाल मारू, दिलीप मारू, शैलेंद्र पवार, काजल मित्तल,भारती कुशवाह,हेमंत मारू एवं अन्य शिक्षक उपस्थित है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें