ब्रेकिंग

डोल ग्यारस पर्व पर ख़लीफ़ा अंसार लाला ने अखाड़ों के उस्तादों का स्वागत किया

अमझेरा के गौरव और ₹3100 करोड़ की रेलवे विसंगति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, टेंडर रोकने की मांग

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ लूट करने वाले आरोपी धराए दो अन्य वारदात भी कबूली

विधायक ग्रेवाल द्वारा सरदारपुर विधानसभा में निरंतर 19वें वर्ष गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया

 दो दिनो से हो रही बारिश ने खरीफ की फसलों को दी राहत,रबी के लिए हालात अभी भी चिंताजनक

सूचना

अमझेरा : डोल ग्यारस पर्व पर ख़लीफ़ा अंसार लाला ने अखाड़ों के उस्तादों का स्वागत किया

Bakhtavar Express

Wed, Sep 23, 2026

अमझेरा। क़ौमी एकता हज़ार साल से हमारे हिंदुस्तान की मूल भूत विशेषता रही है। धार्मिक त्योहारों पर निकलने वाले अखाड़े और गली मोहल्लों में चलने वाली व्यायामशालाएं और उनके उस्ताद, ख़लीफ़ा आज भी इसकी जिंदा मिसाल हैं।

राजपुरा अमझेरा क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रबल पक्षधर और सर्वधर्म समभाव की शख्सियत हुसैनी अखाड़े के ख़लीफ़ा अंसार लाला ने विगत डोल ग्यारस पर्व पर इंदौर से राजपुरा अमझेरा पहुंच कर पर्व पर निकलने वाले सभी अखाड़ों के ख़लीफ़ाओं और उस्तादों का दिली इस्तकबाल किया और उन्हें, अखाड़ों के सभी मेम्बरान और क्षेत्र के नागरिकों को डोल ग्यारस पर्व की मुबारकबाद दी।

इस मौके पर अंसार लाला ने कहा कि सदियों से हम सब एक हैं और एक रहेंगे। वतन की आजादी हमारी सांझी विरासत और सांझी शहादत का नतीजा है हम सब मिलकर इस रवायत को हमेशा क़ायम रखेंगे। राजपुरा अमझेरा क्षेत्र के ग्रामीण जनों ने अंसार लाला को धन्यवाद दिया और क़ौमी एकता तथा सद्भाव क़ायम रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई। हुसैनी अखाड़े के साथी सदर शौकत बाबा,वसीम उद्दीन,शाहबाज कुरैशी,वसीम सिद्दीकी,(सायमंड)अशरफ शाह, शोयब,सन,माज,शेरू,राणा, बबर,,व सभी साथी साथ में रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें