माही मुख्य बांध 4.50 मी.काली कराई 2.70 मी. खाली : दो दिनो से हो रही बारिश ने खरीफ की फसलों को दी राहत,रबी के लिए हालात अभी भी चिंताजनक
Bakhtavar Express
Mon, Sep 14, 2026
सरदारपुर। पिछले दो दिनो से मानसून की सक्रियता ने राहत जरूर दी है लेकिन भविष्य के लिए स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुए है। खरीफ की फसलों के लिये कुछ दिन पहले बारिश की कमी को लेकर किसान वर्ग परेशान नजर आ रहा था इंद्रदेव को मनाने के लिये मन्नतो का दौर जारी था शनिवार से बारिश का क्रम आरंभ हुआ जो रूक रूक कर रविवार देर रात्रि तक जारी रहा।
सरदारपुर तहसील मे स्थित माही परियोजना के दोनो बांधो मे बारिश के बाद पानी की आवक मे बढ़ोतरी हुई हैै लेकिन रबी की फसलों के लिये किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके इसके लिए अब तेज बारिश की दरकरार महसुस की जा रही है ।
पिछले चार दिनो मे काली कराई बांध मे जहा 0.15 मीटर और माही मुख्य बांध मे 0.32 मीटर पानी की बढ़ोतरी दर्ज हो पाए है। दोनो बांधो मे अभी पानी की आवक बहुत कम मात्रा मे हो रही है। यदि मानसून के आखिरी दौर मे तेज बारिश नहीं हुई तो रबी की फसलों पर संकट आना तय है।
सोमवार को सुबह 8 बजे माही मुख्य बांध का जलस्तर 447 मीटर के स्तर पर पहुँच गया था बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 451.50 मीटर है। वही काली कराई बांध का जलस्तर 471.60 मीटर पर था बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 474.30 मीटर है। दोनो बांधो के पुर्ण जलग्रहण स्तर के लिए अब तेज बारिश की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन