सरदारपुर : सोमवार को शुभ मुहूर्त मैं घर-घर विराजमान होंगे गजानन ,50 रुपय से 6 हजार तक गणेश प्रतिमा बाजार में उपलब्ध
Bakhtavar Express
Sat, Sep 12, 2026
सरदारपुर। सोमवार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी आ रही है, श्रीगणेश घटस्थापना कों लेकर व्यापारियों द्वारा तैयारियां कर ली गई है। इस बार गणेश प्रतिमा की दुकानें एसडीएम के आदेश का पालन करते हुए पोस्ट आफिस कार्यालय के पास लगाई गई है। ताकि मुख्य बाजार में आवागमन के प्रति परेशानियां नहीं आए। नगर के व्यापारी हर्षित गोपाल गर्ग ने बताया कि गणेशोत्सव को लेकर छोटे से बड़े आकार की गणेश प्रतिमा 50 रुपय से लेकर 6 हजार तक की उपलब्ध है। गणेश चतुर्थी के दिवस शुभ मुहूर्त में घर-घर और आयोजन स्थल पर गजानन की 10 दिनी घटस्थापना की जाएगी। इधर नगर के देशप्रेमी मित्र मंडल द्वारा बस स्टैंड पर घट स्थापना और आयोजन के लिए तैयारियां कर ली गई है। बस स्टैंड के चहुंओर विधूत साज-सज्जा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन