ब्रेकिंग

विदेश में रह रहे बेटे से मिलने गए माता-पिता माँ की हार्ट अटेक से मौत

7 दिनी श्रीमद भागवत ज्ञान कथा का भंडारे के साथ विश्राम,कथावाचक का MLA ग्रेवाल ने किया सम्मान

क्रेशर मशीन के पास गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत,साथी घायल,पुलिस जुटी जांच में

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट करने वाले 2 आरोपी धराए,एक अन्य वारदात भी कबुली

4.30 किमी लंबा माही डेम रोड भी बनेगा,झाबुआ जिले से होगा सीधा संपर्क

सूचना

हादसा : क्रेशर मशीन के पास गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत,साथी घायल,पुलिस जुटी जांच में

Bakhtavar Express

Fri, Sep 11, 2026

राजोद । राजोद से दो किमी दुर कचनारिया मार्ग क्रेशर मशीन के पास गड्ढे में भरे पानी में नहाने के दौरान शुक्रवार शाम को एक छात्र की मृत्यु हो गए वही दो अन्य छात्र घायल है जिसका उपचार राजगढ़ के निजी अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार राजोद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन छात्र निवासी निपावली अपने सहपाठी के साथ स्कूल समय के बाद नहाने के लिय कचनारिया रोड पर गिट्टी खदान के लिए खोदे गए गड्ढे में एकत्रित पानी मे नहाने गया था जहाँ पर पर फिसलने पर छात्र गहरे पानी में समा गया जिससे डूबने के कारण उसके मौत हो गई वही उसक साथी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार शाबाउमावि कक्षा बाहरवी मे अध्यनरत छात्र आयुष पिता मुकेश सुर्यवंशी 17 साल निवासी निपावली कक्षा 12 वी का विद्यार्थी था।जो शुक्रवार केो स्कूल भी नही गया था। आयुष अपने दो अन्य दोस्तो के साथ नहाने गया था । पानी भरे हुए गड्ढे मे नहाने पहुंचे थे इसी दोरान हादसा हो गया। आयुष की डूबने से मोत हो गई।वहीं अन्य साथी को राजगढ़ के निजी अस्पताल में ईलाज जारी है।जिसकी हालत खतरे से बहार है।

गिट्टी भरकर गुजर रहे ग्रामीण बचाने के लिए दोडे----

हिन्दू सिह ओसारी व करणसिंह डामर दोनो निवासी शंकरपुरा अपने ट्रेक्टर से खदान से गिट्टी भरकर गुजर रहे थे । गड्ढे के पास बचाने की आवाज सुनकर पानी भरे गड्ढे की ओर दोड पडे हिंदुसिह ने बताया कि करीब 10 फीट गहरे पानी मे आयुष के साथी को पकडकर बहार निकाला घायल पुष्पेन्द्र सिह-- राजेंद्र सिह के सीने के दबाकर उसके मुह, नाक पानी बहार निकाला।जिसके बाद अन्य दोस्तो ने बताया कि अदंर आयुष भी है।तो हिन्दू सिह व करण सिह ने आयुष की अंडरवियर को पकड़ कर बहार निकाला। पर शरीर मे किसी प्रकार की हलचल नही थी पानी निकालने का प्रयास भी किया।घटना करीब 2 बजे की होना बताई। आयुष व साथी बाईक से पहुंचे थे।लोगों ने बताया कि नाश्ते के लिए सेव परमल भी साथ मे लेकर आए थे।आसपास लोग भी बचाने दोड पडे थे। किनारे चप्पलें पडी हुई थी।

मोके पर आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनकर दौड़ लगाए ओर दोनों को बाहर निकाला। मृतक छात्र का कल सुबह सिविल अस्पताल सरदारपुर में पीएम होगा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्कुल प्राचार्य अनिता मेडा ने बताया कि शुक्रवार को छात्र स्कुल नही आया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें