नागदा : जैन अनुयायियों द्वारा पर्यूषण पर्व तप एवं त्याग एवं उल्लास से मनाया जा रहा
Bakhtavar Express
Thu, Sep 10, 2026
नागदा धार। जैन अनुयायियों द्वारा महापर्व पर्यूषण पर्व तप एवं त्याग के साथ बड़े हर्ष एवं उल्लास से मनाया जा रहा पर्व अंतर्गत समाज जन प्रातः राई प्रतिक्रमण एवं भक्तांबर पाठ कर धार्मिक आयोजन की शुरुवात करते हुए परमात्मा की पूजन करते हे जिसके लिए प्रातः से ही चंद्र प्रभु देरासर एवं शांतिनाथ देरासर पर केशर पूजन के लिए समाज जनो की बड़ी भीड़ लग रही पूजा क्रिया के पश्चात शास्त्र वाचन एवं युवा जनों द्वारा प्रभु प्रतिमा की मनमोहक आकर्षक अंग रचना की जाती हे अंग रचना रंगीन ऊन ब्रास काटन एवं मोती आदि से की जाती हे जिससे प्रतिमा बड़ी मन भावन एवं मनमोहक लगती हे सायंकाल देवसीय प्रतिक्रमण कर रात्रि में आरती के पश्चात संगीत के साथ प्रभु की भक्ति की जाती जिसमें समाज जन पूरी सहभागिता करते हुए आराधना करते हे साथ ही दोनों मंदिरजी में प्रति दिन स्नात्र महोत्सव मनाया जा रहा आज तृतीय दिवस प्रातः बेला में शान्ति नाथ परमात्मा की प्रतिमा पर अनेक औषधियों से लेपन कर जय कारो के साथ अनेक नदियों के शुद्ध जल से अभिषेक किया तत पश्चात् स्नात्र महोत्सव मनाते हुए केसर चंदन पुष्प धूप दीप एवं अक्षत का स्वस्तिक ज्ञान दर्शन चारित्र बनाकर फल एवं नैवेद्य चढ़ाकर अष्ट प्रकारी पूजन करते हुए आरती एवं मंगल दीपक कर पंचामृत एवं शुद्ध जल से शांति कलश करते हुए शांति पाठ का श्रवण करने के पश्चात विधि सहित चैत्य वंदन किया इस अवसर पर अष्ट प्रकारी पूजन एवं प्रभावना का लाभ राजेन्द्र कुमार जेनिश कुमार बोकड़िया परिवार द्वारा लेकर उपस्थित समाज जन को प्रभावना भेट की गई इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक एवं श्राविका की उपस्थिति रही
विज्ञापन
विज्ञापन