ब्रेकिंग

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट करने वाले 2 आरोपी धराए,एक अन्य वारदात भी कबुली

4.30 किमी लंबा माही डेम रोड भी बनेगा,झाबुआ जिले से होगा सीधा संपर्क

जैन अनुयायियों द्वारा पर्यूषण पर्व तप एवं त्याग एवं उल्लास से मनाया जा रहा

44 वर्ष पुरानी पेयजल लाइन से मिलेंगी निजात,85 लाख में 4 किमी लंबी नई लाइन डलेंगी

सन्त नागर जी को जान से मारने की धमकी ,सनातनी गो भक्तो ने ज्ञापन सोपा

सूचना

सौगात : 44 वर्ष पुरानी पेयजल लाइन से मिलेंगी निजात,85 लाख में 4 किमी लंबी नई लाइन डलेंगी

Bakhtavar Express

Thu, Sep 10, 2026

नागदा (धार)। कई माह से रूका पेयजल आपूर्ति के नवीन पाईपलाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन बुधवार जनपद सदस्य राजेन्द्रसिंह पटेल, सरपंच पन्नालाल कोली, पूर्व सरपंच गोरधनलाल राठौड़, सुनिल साँखला, पूर्व जनपद सदस्य संजय राठौड़, शंकरलाल दग्दी, उपसरपंच रामेश्वर कुशवाह की उपस्थिति में पं. महेन्द्र जोशी द्वारा पूजन कर किया। इस अवसर पर पंच जयेश मेहता, आशीष दुबे, आजाद चैहान, मुकेश फौजी, विजय कोठारी, जगदीश भाटी, पंचायतकर्मी कैलाश चौहान व गणमान्यजन उपस्थित थे। ज्ञात हो कि नगर में कई वर्षो पुरानी पाईपलाईन से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है जिसे बदलने को लेकर ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। नवीन पेयजल पाईपलाईन से साफ जल मिलने की आस लगी है। जनपद सदस्य राजेन्द्रसिंह पटेल, सरपंच पन्नालाल कोली, पूर्व सरपंच मोहन कोली द्वारा पूर्व केबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव से पेयजल की नवीन पाईपलाईन को लेकर मांग की गई थी। जहां पूर्व मंत्री दत्तीगाँव के प्रयासो से पीएचई विभाग से स्वीकृत हुई। गाँव में लगभग 44 वर्ष पुरानी बिछी सिमेंट पाईपलाईन से वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है। जिसमें प्रतिदिन कार्य में लगे कर्मचारियों को आए दिन परेशानी बनी रहती है। पीएचई एसडीओ शैलेन्द्र वाखला ने बताया कि 85 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से गाँव के करीब 4 कि.मी. क्षेत्र मंे नवीन पाईपलाईन बिछाई जायेगी। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सके। कार्य के दौरान कोई परेशानी या रूकावट ना हो उसको लेकर कार्य में लगे ठेकेदार कमल धाकड़ से जनप्रतिनिधियों ने विशेष दिशा-निर्देश देते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने की बात कही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें