ब्रेकिंग

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट करने वाले 2 आरोपी धराए,एक अन्य वारदात भी कबुली

4.30 किमी लंबा माही डेम रोड भी बनेगा,झाबुआ जिले से होगा सीधा संपर्क

जैन अनुयायियों द्वारा पर्यूषण पर्व तप एवं त्याग एवं उल्लास से मनाया जा रहा

44 वर्ष पुरानी पेयजल लाइन से मिलेंगी निजात,85 लाख में 4 किमी लंबी नई लाइन डलेंगी

सन्त नागर जी को जान से मारने की धमकी ,सनातनी गो भक्तो ने ज्ञापन सोपा

सूचना

अमझेरा पुलिस को मिली बडी सफलता : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट करने वाले 2 आरोपी धराए,एक अन्य वारदात भी कबुली

Bakhtavar Express

Fri, Sep 11, 2026

अमझेरा। फाइनेंस कर्मचारी के साथ हुए  लुट का अमझेरा पुलिस ने पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 जुन को  नाबफिंस लिमिटेड कंपनी मे काम करने वाले अमर दास पिता रतनदास बैरागी कंपनी के कलेक्शन का पैसा लेकर आ रहे थें तभी उसके साथ लुट की वारदात को अंजाम दिया था। कर्मचारी ने अमझेरा थाने पर प्रकरण दर्ज करवाते हुए बताया की वह कंपनी का पैसा कलेक्शन कर 3 जुन की शाम करीब 05.30 बजे मैं जैसे ही मांगोद -मनावर रोड आमला फाटा ग्राम आमला पहुँचा तभी अचानक दो अज्ञात बदमाश पीछे से मोटर सायकल से आए उन्होंने मेरी मोटर सायकल के आगे अपनी मोटर सायकल लगाकर मुझे चाकू दिखाकर डराकर मेरे पास पीछे पीठ पर टंगा नीले रंग का बैग जिसमें मेरे कलेक्शन के करीब एक लाख तैंतीस हजार एक सौ रुपये रखे व दो मोबाइल फोन जिसमें लुटकर केशवी तरफ भाग गये । फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना अमझेरा पर अपराध दर्ज किया गया जाकर विवेचना मे लिया जाकर प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक  के आदेश से एक टीम गठित कि गई थी गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय करते हुये मुखबीर की सूचना पर राजेश पिता ओंकार बामनिया जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम हाथिपावा थाना अमझेरा और विक्रम उर्फ अकरम पिता मंगु सिंगार जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम बावडीखोदरा को थाना लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया । पुछताछ करते उक्त आरोपी ने घटना दिनांक को आमला फाटा पर फाइनेंस कर्मचारी के साथ 1 लाख 33 हजार 100 रूपये लुटना बताया व दोनो के व्दारा रूपये मे आपस मे बाटना बताया व अपने एक अन्य साथी राजेश पिता छगन सिंगार जाति भील निवासी बावड़ी खोदरा के साथ मिलकर दिनांक 16.07.2026 को राजाराम पिता तौलिया चैहान जाति पटेलिया उम्र 45 साल निवासी ग्राम बडलीपुरा कला, थाना अमझेरा, के घर से दो बकरी और दो बकरी के बच्चे व झोपडी में रखी प्लास्टिक की कोठी में से 20,000 रूपये लुटना बताया गया । आरोपीयो के कब्जे से 32000-  रूपये व  घटना मे प्रयुक्त बिना नंबर की लाल पटटे वाली हिरो एच.एफ डिलक्स मो.सा जप्त की गई । व अपराध क्र. 260/2026 धारा 309(6) बी.एन.एस. मे आरोपी  राजेश पिता ऊंकार बामनिया जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम हाथिपावा थाना अमझेरा  2. विक्रम उर्फ अकरम पिता मंगु सिंगार जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम बावड़ी खोदरा से 2000- रूपये जप्त किये गये
उक्त घटना मे  पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा  के  मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पारूल बेलापुरकर ,  विजय डावर  एंव एस.डी.ओ.पी. विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व तथा उनकी टीम ,उनि रमेश चंद्र डामोर, सउनि दिवाकर सिह बैस , प्र.आर.  नरपत औहरिया प्र.आर.  दिनेश भाभर , प्र.आर.  ललित सिह चैहान  , प्र, आर  लालसिह भाभर , आर  रमेशचन्द्र नायक , आर  राहुल चौहान आर  निरज जाट व सायबर टीम आर प्रशांत चैहान व आर शुभम शर्मा की आरोपीयो को गिरफ्तार करने एंव माल मश्रुका जप्त करने में सराहनीय भुमिका रही है ।




विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें