ब्रेकिंग

राजोद से कचनारिया तक की पीएम सड़क खोदी,विभाग नहीं कर रहा कोई कार्यवाही

CM कल करेंगे ₹2,387.60 करोड़ की  नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

नीम चौक पर व्यापारी संघ, अटल मार्केट पर चौहान परिवार की और से हुआ पुरस्कार वितरण

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

सूचना

भारतनेट योजना के तहत केबल बिछाने में नहीं रुक रही ठेकेदार की मनमानी : राजोद से कचनारिया तक की पीएम सड़क खोदी,विभाग नहीं कर रहा कोई कार्यवाही

Bakhtavar Express

Fri, Oct 23, 2026

राजोद।। राजोद से कचनारिया गांव तक जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क पर भारतनेट योजना के तहत केबल बिछाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान सड़क के साइड शोल्डर की खुदाई कर मुरम सड़क पर फैला दी गई है। खुदाई स्थल पर सुरक्षा संकेतक और चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

राजोद से कचनारिया तक करीब 4 किलोमीटर लंबी वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। अब पिछले दो दिनों से केबल बिछाने के लिए सड़क के किनारे खुदाई की जा रही है। खुदाई से निकली मिट्टी, बोल्डर फैलने के कारण आवागमन के दौरान हादसे की आशंका बढ़ गई है।

बिना अनुमति किया जा रहा काम

प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के अनुसार, संबंधित मार्ग पर केबल बिछाने के लिए खुदाई की अनुमति नहीं दी गई है। विभाग का कहना है कि सड़क के साइड शोल्डर पर खुदाई करने की अनुमति नहीं है। निर्धारित दूरी पर नियमानुसार अनुमति लेकर ही खुदाई की जा सकती है। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति काम किए जाने का मामला सामने आया है।

विभाग ने नही दी अनुमति।

प्रधानमंत्री सड़क योजना धार के जीएम एमपी सिंह ने बताया कि राजोद-- कचनारिया मार्ग पर केबल डालने के लिए विभाग ने कोई अनुमति नहीं दी है। ठेकेदार द्वारा अनधिकृत रूप से खुदाई की जा रही है। मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य मार्गों पर भी इस तरह खुदाई करने पर पहले चेतावनी दी जा चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें