Mla प्रताप ग्रेवाल के प्रयासों से मिली 4 सड़को की सौगात : 4.30 किमी लंबा माही डेम रोड भी बनेगा,झाबुआ जिले से होगा सीधा संपर्क
Bakhtavar Express
Thu, Sep 10, 2026
सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना के अंतर्गत विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र की 4 महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन सड़कों के निर्माण के लिए अब टेंडर प्रक्रिया जारी है। जिन सडको के लिए टैण्डर प्रक्रिया जारी की गई है उसमे सरदारपुर-बदनावर रोड गौशाला से माही डेम तक 4.30 किमी, बरमंडल से धनतलाव तक 1.30 किमी, इडरिया-जलोख्या रोड से कटारापुरा तक 4.60 किमी, सेमल्या रोड से भाभर फलिया 3.25 किमी शामिल है।
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं आमजन को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा, लंबे समय से सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी सडक निर्माण सहित आवश्यक विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन