ब्रेकिंग

विदेश में रह रहे बेटे से मिलने गए माता-पिता माँ की हार्ट अटेक से मौत

7 दिनी श्रीमद भागवत ज्ञान कथा का भंडारे के साथ विश्राम,कथावाचक का MLA ग्रेवाल ने किया सम्मान

क्रेशर मशीन के पास गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत,साथी घायल,पुलिस जुटी जांच में

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट करने वाले 2 आरोपी धराए,एक अन्य वारदात भी कबुली

4.30 किमी लंबा माही डेम रोड भी बनेगा,झाबुआ जिले से होगा सीधा संपर्क

सूचना

श्रीमद् भागवत कथा : 7 दिनी श्रीमद भागवत ज्ञान कथा का भंडारे के साथ विश्राम,कथावाचक का MLA ग्रेवाल ने किया सम्मान

Bakhtavar Express

Fri, Sep 11, 2026

सरदारपुर। नगर के सकल पंच गवलीपुरा बस्ती के राधाकृष्ण मंदिर में चलीं आ रही 7 दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान कथा को शुक्रवार को विश्राम दिया गया। विश्राम देने के पहले सरदारपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल, नपं अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, हरिओम मंडल से गायत्री राजेन्द्र ग्रेवाल, शैतानसिंह चौहान, अतुल त्रिवेदी, लक्ष्मण तिवारी, मुस्लिम समाज से अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर सरवर खांन,रफीक खान, शादिक खांन आदि द्वारा कथावाचक महेश कृष्ण उपाध्याय का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कथावाचक पंडित उपाध्याय ने कहा कि सरदारपुर नगर क्षेत्र पवित्र स्थान है, 19 वर्षों से यहां श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चलता आ रहा है, यह बड़ी सौभाग्य और आप सभी के प्रेम से चला आ रहा है। पंडित उपाध्याय ने यहां के प्रसिद्ध झीणेश्र्वर महादेव, भगवान नरसिंह देवला धाम, और हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक बाबा कालेश्वर मजार का उल्लेख करते हुए बताया कि परम्परागत रूप से जो आयोजन होते आ रहे हैं यही स्नेह प्रेम के प्रतीक हैं। राधारानी से में प्रार्थना कामना करता हूं कि ऐसा ही स्नेह प्रेम सरदारपुर क्षेत्र में बना रहे। कथा समापन के बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा महाप्रसादी लीं गई। सफल आयोजन पर पूर्व पार्षद कालू यादव ने भक्तजनों के प्रति आभार माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें