ब्रेकिंग

भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन महोत्सव मनाया,भव्य वरघोड़ा निकाला

सोमवार को शुभ मुहूर्त मैं घर-घर विराजमान होंगे गजानन ,50 रुपय से 6 हजार तक गणेश प्रतिमा बाजार में उपलब्ध

राजोद कन्या हायर सेकेंडरी में 12वीं की चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, पीएचसी पर उपचार के बाद घर भेजा

सिविल न्यायालय में हुआ लोक अदालत का आयोजन, सैकड़ों प्रकरणों के निराकरण के साथ करोड़ों रु की हुए वसूली

भगवान महावीर स्वामी जन्म वाचन कर जन्मोत्सव मनाया,चौदह सपनो की नगर में शोभा यात्रा निकाली

सूचना

लोक अदालत : सिविल न्यायालय में हुआ लोक अदालत का आयोजन, सैकड़ों प्रकरणों के निराकरण के साथ करोड़ों रु की हुए वसूली

Bakhtavar Express

Sat, Sep 12, 2026

सरदारपुर। स्थानीय सिविल न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन हुआ। न्यायालय परिसर में लोक अदालत का उद्घाटन सरस्वती पूजन कर प्रथम जिला जज हेमंत यादव ने किया । इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक श्रीमती उर्मिला खेडेकर, श्रीमती कमला गौतम सुश्री रूही एजाज मेव अभिभाषक संघ अध्यक्ष , कमल किशोर वैष्णव ,पूर्व अध्यक्ष बी जे उपाध्याय ,सचिव दिलीप सिंह भदोरिया, सुश्री शबाना खान राठी, केसी टॉक ,अंकित कच्छावा ,भूपेंद्र जोशी, प्रवीण शर्मा ,अजहर शेख, नाजीर जगदीश किरार न्यायिक अधिकारी , कर्मचारी, बिजली विभाग के अधिकारी , कर्मचारी बैंक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

लोक अदालत में प्रथम जिला जज हेमंत यादव के न्यायालय में प्रिलिटिगेशन के 125 प्रकरणों का निराकरण हुआ इसमें 10 लाख 93 हजार रूपों की वसूली हुई । न्यायालय में विचाराधिन 11 प्रकरण का निराकरण हुआ इसमें 470108 रुपए की वसूली हुई ,एक्सीडेंट क्लेम प्रकरणों में 20 प्रकरणों का निराकरण हुआ इसमें एक करोड़ 66 लाख 70000 रुपए का अवार्ड पारित हुआ । वसूली के अन्य चार प्रकरणों में 17 लाख 31344 रुपए की वसूली हुई। इस प्रकार कुल 164 प्रकरणों का निराकरण हुआ । व्यवहार न्यायाधीश प्रथम वर्ग श्रीमती उर्मिला खेड़कर के न्यायालय में कल 31 प्रकरणों का निराकरण हुआ । व्यवहार न्यायाधीश प्रथम वर्ग श्रीमती कमला गौतम के न्यायालय मैं बैंक 41 प्रिलिटिगेशन के प्रकरणों में 66 लाख 42820 रुपए की वसूली हुई । चेक बाउंस के तीन प्रकरण निराकृत हुए उसमें 467781 रुपए की वसूली हुई । नगर पालिका के 139 प्रकरणों में 424000 की वसूली हुई इस प्रकार 180 प्री लिटिगेशन प्रकरणों में 70 लाख 66820 रुपए की वसूली हुई । व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 कनिष्ठ खंड सुश्री रूही एजाज मेव के न्यायालय में कुल 35 प्रकरणों का निराकरण हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें