लाबरिया : भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन महोत्सव मनाया,भव्य वरघोड़ा निकाला
Bakhtavar Express
Sat, Sep 12, 2026
लाबरिया । जयंत राज युग चातुर्मास 2026 के अन्तर्गत शनिवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया जन्म वाचन के पूर्व माता त्रिशला के 14 सपने जी का भव्य आयोजन हुआ जन्म वाचन परम पूज्य साध्वी जी श्री कुमुद प्रिया श्री जी महाराज साहब आदी ठाणा 5 के मुखार बिंद से सकल श्री संघ की उपस्तिथि में जन्म वाचन सुना
जैसे ही जन्म वाचन हुआ सकल श्री संघ के महानुभाव नाचते गाते झूम उठे जन्म वाचन के बाद पालना जी और सपना जी का भव्य वरघोड़ा पूरे गांव में होता हुआ प्रभू की आरती लाभार्थी परिवार के द्वारा उतारी गई जन्म वाचन के दिन सुबह की नवकारसी और स्वामीवात्सल का अयोजन सकल जैन श्री संघ की ओर से रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन