ब्रेकिंग

श्री गोवर्धन गौशाला समिति में गोवंश की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न

पिता की स्मृतियों को बनाएं रखने के लिए पुत्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 कमरों का करवाया निर्माण

भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन महोत्सव मनाया,भव्य वरघोड़ा निकाला

सोमवार को शुभ मुहूर्त मैं घर-घर विराजमान होंगे गजानन ,50 रुपय से 6 हजार तक गणेश प्रतिमा बाजार में उपलब्ध

राजोद कन्या हायर सेकेंडरी में 12वीं की चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, पीएचसी पर उपचार के बाद घर भेजा

सूचना

बरमंडल : श्री गोवर्धन गौशाला समिति में गोवंश की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न

Bakhtavar Express

Sun, Sep 13, 2026

बरमंडल। श्री गोवर्धन गौशाला बरमंडल में पशु चिकित्सा टीम द्वारा गंभीर रूप से प्रभावित गोवंश का मेटाटार्सल एम्प्यूटेशन (प्रभावित पैर के हिस्से को शल्यक्रिया द्वारा हटाने) का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।यह जटिल शल्यक्रिया डॉ. दिलीप गामड़ एवं उनकी टीम के सहयोग और मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सर्जरी के दौरान डॉ. अंजली भावलकर, पैरावेट सत्यम यादव, संदीप, गौ सेवक रोहित मारु सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम के आपसी समन्वय, समर्पण और अथक प्रयासों से ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। सर्जरी के बाद गोवंश के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यक उपचार एवं देखभाल की जा रही है।

गोवंश के उपचार और सेवा के लिए पशु चिकित्सा टीम द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। गंभीर रूप से घायल गोवंश को बेहतर उपचार उपलब्ध कराकर उसे स्वस्थ जीवन देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

पडुनीखुर्द, बरमंडल , बरखेड़ा गौशाला, की ओर से पूरी चिकित्सा टीम के समर्पण, सेवाभाव और महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया गौमाता का उपचार करवाते समय गौशाला अध्यक्ष गणपत गुजरिया, सचिव शंकर लाल मारू, कोषाध्यक्ष यशवंत दुबे, उपाध्यक्ष शिवलाल मालवीया, खेमचंद पटेल, बाबुलाल धाकड़िया, मुन्नालाल सारवा, समरथ गोयल, करण भाभर, आदि गौभक्त मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें