अमझेरा : पिता की स्मृतियों को बनाएं रखने के लिए पुत्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 कमरों का करवाया निर्माण
Bakhtavar Express
Sun, Sep 13, 2026
अमझेरा। नगर के समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी मुरलीधर खण्डेलवाल का विगत दिनों निधन हुआ था। पिता की स्मृतियों को बनाएं रखने के लिए पुत्र महेश राजा खण्डेलवाल ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो कमरों का निर्माण करवाया साथ ही मरीजो को बैठने के लिए स्टिल की कुर्सियां भेट की है।
रात में परिजन होते थे परेशान कमरे देंगे राहत-
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सुशांत बहादुर ने बताया कि इन कमरों का सबसे ज्यादा उपयोग मरीज के परिजनों के लिए होगा। क्योंकि रात्रि में अस्पताल के अंदर भर्ती प्रसूताओं के साथ आने वाले परिजन परेशान होते थे। जिन्हें अब राहत मिलेगी। इन कमरों का निर्माण पार्किग एरिया में 30 बाय 15 में निर्माण किया गया है। इन कमरों में लाइट, पंखे, सहित रात्रि में रुकने की व्यवस्था की है।
13 दिन में पार्किंग एरिया में बना दिया कमरा-
महेश खण्डेलवाल ने बताया कि पिता जी ने पूरे जीवन मे दान पुण्य को अधिक महत्व दिया था साथ ही गरीबो की सेवा करना हमे सिखाया था उन्ही के बताए मार्ग पर चलते हुए अन्य परिजनों की सहमति से कुछ दान करने का निर्णय लिया था। अस्पताल प्रभारी डॉ बहादुर से चर्चा हुई तो उन्होंने मरीजो के परिजनों को रुकने की समस्या बताई जिसके बाद तुरंत निर्णय लिया और कार्य प्रारम्भ करवा दिया। दिन रात मजदूरों ने कार्य करके पगडी कार्यक्रम के दिन दोनों कमरे तैयार कर दिए जिसे विधिवत मरीजो के परिजनों के लिए खोल दिया गया है। खण्डेलवाल परिवार के द्वारा अन्य संस्थाओं को विकास के लिए दान राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन