ब्रेकिंग

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ लूट करने वाले आरोपी धराए दो अन्य वारदात भी कबूली

विधायक ग्रेवाल द्वारा सरदारपुर विधानसभा में निरंतर 19वें वर्ष गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया

 दो दिनो से हो रही बारिश ने खरीफ की फसलों को दी राहत,रबी के लिए हालात अभी भी चिंताजनक

श्री गोवर्धन गौशाला समिति में गोवंश की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न

पिता की स्मृतियों को बनाएं रखने के लिए पुत्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 कमरों का करवाया निर्माण

सूचना

अमझेरा पुलिस की मिली फिर बड़ी सफलता : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ लूट करने वाले आरोपी धराए दो अन्य वारदात भी कबूली

Bakhtavar Express

Mon, Sep 14, 2026

अमझेरा। अमझेरा थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की तीन वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

मामला 6 अप्रैल की रात का है। ग्वालमगरी गौशाला रोड पर लबरावदा निवासी सीताराम पाटीदार अपने दोस्त राजाराम पाटीदार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चार बदमाशों ने रास्ता रोककर दोनों से बाइक, दो मोबाइल, 120 रुपए और चांदी का कड़ा लूट लिया था।

जांच के दौरान पुलिस ने सचिन उर्फ चच्चु, दीपक उर्फ दिपु और रंगा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात के साथ फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से चोरी की दो घटनाओं में भी शामिल होना बताया।

आरोपियों ने 3 जून को नयापुरा में एलएनटी फाइनेंस कर्मचारी सपना साकरिया की स्कूटी की डिक्की से 47 हजार 150 रुपए और बायोमेट्रिक मशीन चोरी करना स्वीकार किया। इसके अलावा 5 जुलाई को कैली में फाइनेंस कर्मचारी रवि लंववशी की बाइक पर रखे बैग से 58 हजार रुपए चोरी करने की बात भी सामने आई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल बाइक एमपी 11 जेडएल 6930, चांदी का कड़ा और 2600 रुपए बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बाकी रकम खर्च करना बताया।

मामले में करण गोसर निवासी मनावर चौराहा, अमझेरा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उक्त वारदात का खुलासा में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर , विजय डावर एंव एस.डी.ओ.पी. विश्वदीपसिह परिहार के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व तथा उनकी टीम ,उनि दिलिप खाण्डे , उनि प्रमोद चौहान , सउनि दिवाकरसिह बैस , प्र.आऱ. दिनेश भाभर ,प्र.आऱ. अब्दुल रउफ खान , प्र.आऱ. ललीतसिह चौहान, प्र.आऱ. कमल डामोर आर लालसिह भाभर , आर रमेशचन्द्र नायक , आर राहुल चौहान की आरोपीयो को गिरफ्तार करने एंव माल मश्रुका जप्त करने में सराहनीय भुमिका रही है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें