ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सूचना

: विकास यात्रा मे मूकबधिर आश्रम मे श्रमदान कर की साफ सफाई

Admin

Wed, Feb 8, 2023


देदला मे गौशाला का किया निरीक्षण,आरोग्यम केंद्र का किया लोकार्पण


सरदारपुर। विकास यात्रा का कारवा आगे बढता जा रहा है। संत रविदास जयंति पर आरंभ हुई विकास यात्रा चौथे दिने ग्राम पंचायत चंदोडिया से आरंभ होकर चुन्यिागढी,बनी,बरखेडा,बरमखेडी,फुलकीपाडा,देदला होते हुये जौलाना पहुॅची जहा पर यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। सभी स्थानो पर जल संरक्षण के संदेश को लेकर जल कलश यात्रा निकाली गई। वही पौधारोपण भी किया गया। चंदोडिया मे सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया गया तो बरमखेडी मे मूकबधिर आश्रम मे श्रमदान कर परिसर की साफ सफाई की गई।

वही बच्चों से सांकेतिक भाषा मे बात चीत कर उनसे पढाई को लेकर चर्चा की। देदला मे आरोग्य केंद्र का लोकार्पण किया गया यहा पर गौशाला मे पशुओं को लेकर सरपंच प्रताप जामनिया से जानकारी ली। वही पशुओं की उचित देखभाल को लेकर एसडीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। यात्रा जौलाना पहुंची जहा पर विद्यालय मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। यात्रा मे पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर,जनपद सदस्य परमानंद गामड़,देवीलाल श्रीकार,सुनिल वसुनिया,एसडीएम राहुल चौहान,एसडीओपी रामसिंह मेडा,जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग,नायब तहसीलदार रवि शर्मा,आरईएस एसडीओ ललित वैद्य ,बीआरसी बीएस भंवर,जल संसाधन एसडीओ एनएस भुरिया,पीडब्ल्यूडी के श्री पाठक यात्रा के मीडिया प्रभारी अश्विन दिक्षीत सहित प्रमुख विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें