ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: फरार वारण्टियो की तलाश मे घूम रही अमझेरा पुलिस ने जुआ खेलते पकड़े आधा दर्जन जुआरी ,तीन हुए फरार,हजारों की नगदी के साथ पकड़े 5 मोबाइल

सरदारपुर। फरार वारण्टियो की तलाश मे घूम रही पुलिस को जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली,कुछ जुआरी फरार होने में भी कामयाब रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही हे। दअरसल पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एंव वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा अवैध जुआ - सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया गया है । रविवार को थाना अमझेरा पुलिस की टीम घूम रही थी तभी मुखबीर से सूचना मिली कि बांदरिया कुआं मे जुआ चल रहा है । पुलिस की टीम सूचना पर तत्काल उक्त स्थान पर पहुँची व देखा तो घेरा बनाकर मोबाइल टार्च की रोशनी में ताश पत्ते पर हार जीत का दांव लगाकर रूपये लगाकर जुआ खेल रहे थे । जिनको पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर 06 व्यक्तियो को पकड लिया व कुछ व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये है । गिरफ्तार आऱोपीयो से 36880 रुपये , 05 मोबाईल व ताश के पत्ते जप्त किये गये है । व उक्त के विरुद्ध थाना अमझेरा पर अपराध दर्ज किया गया है । कारवाई एस.डी.ओ.पी. विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरी.रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व में उनकी टीम उनि.तोसिफ अली, कार्य.उनि.प्रमोद चौहान , कार्य.प्र.आर. कैलाश कटारा , आर. अरुण परमार , आऱ. राहुल चौहान कि अवैध जुआ पकडने मे सराहनीय भूमिका रही है । गिरफ्तार आऱोपी - उमेश पिता भारत कामलिया उम्र 27 साल निवासी ग्रिड के सामने, मनावर रोङ अमझेरा, भूपेन्द्र पिता किशोर राठौर उम्र 32 साल निवासी मण्डी रोङ, नागदा थाना कानवन जिला धार, प्रतीक पिता अजय मकवाना उम्र 25 साल निवासी 21 विवेकानंद मार्ग, थाना नौगांव जिला धार, . अर्पित पिता मोहान राठौर उम्र 30 साल निवासी भोई मोहल्ला, अमझेरा जिला धार, . जीवन पिता डूंगर सिंह कटारा उम्र 21 साल निवासी राती तलाई, अमझेरा, डूंगर सिंह पिता धुलजी कटारा उम्र 45 साल निवासी राती तलाई, अमझेरा फरार आऱोपीयो - राम पिता बाबूलाल केवट निवासी मनावर चौराहा अमझेरा, यतीश पिता जीवन जैन निवासी मनावर चौराहा अमझेरा, कुतबी बोहरा निवासी बोहरा बाखल अमझेरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें