ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

: सरदारपुर मे लोकायुक्त के दल ने प्रधान आरक्षक के सहयोगी को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ पकडा,झगडे के प्रकरण मे नाम हटाने पर राजोद थाने के प्रधान आरक्षक ने मांगे थे 50 हजार,पिडीत लोकायुक्त मे शिकायत कर प्रधान आरक्षक के सहयोगी को 22500 की रिश्वत देते हुये रंगे हाथ धराया

Admin

Fri, Mar 21, 2025
    सरदारपुर। लोकायुक्त पुलिस के द्वारा आज सरदारपुर मे कार्यवाही करते हुये राजोद थाने के प्रधान आरक्षक बनेसिंह परमार के लिये रिश्वत लेते हुये उसके सहयोगी भारत डामर निवासी सिंदुरिया को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एक प्रकरण मे ग्राम झिंझापाडा निवासी नानुराम ओसारी का नाम हटाने के एवज मे प्रधान आरक्षक के द्वारा 50 हजार की राशी मांगी गई थी। आवेदक के द्वारा इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस इंदौर को गई थी। जिसमे लोकायुक्त पुलिस के द्वारा आज दल का गठन कर कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार आवेदक नानूराम ओसारी पिता श्री नारायण, उम्र 28 वर्ष, का निवासी-ग्राम झिन्झापाडा. तहसील-सरदारपुर दिनाक 14.03.2025 को दोपहर में ग्राम बोला, तहसील सरदारपुर में भजन संध्या करने के लिये गया था। उसी दिन आवेदक के गांव में भगवान सिंह भाभर और सुरेश औसारी का झगड़ा हो गया था। जिसकी रिपोर्ट भगवान सिंह की पत्नी श्रीमती छन्नुबाई ने पुलिस थाना राजोद में सुरेश औसारी के साथ-साथ आवेदक के परिवार के करीब 8 लोगों के खिलाफ दर्ज करवा थी, जिसका अनुसंधान पुलिस थाना राजौद के प्रधान आरक्षक बनेसिंह परमार द्वारा की जा रही थी। दिनांक 15.03.2025 को प्रधान आरक्षक बनेसिंह परमार ने  ने आवेदक को थाने पर बुलाया, तो आवेदक ने  बताया कि आवेदक दिनांक 14.03.2025 को भजन संध्या में ग्राम बोला गया था और आज ही सुबह वापस आया है। आवेदक का नाम एफ.आई.आर. में झूठा लिखवाया गया है। इस पर आरोपी ने आवेदक का नाम केस से हटाने के एवज में 50 हजार रू की रिश्वत की माग की गई। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा  राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज 21 मार्च को ट्रेप दल का गठन किया गया।  आरोपी बनेसिंह परमार के कहने पर आरोपी भारत डामर द्वारा आवेदक से रिश्वत राशि 22,500 रू. प्राप्त करने पर आरोपी भारत डामर को रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 एवं धारा 61(2) बी.एन. एस. 2023 के अंतर्गत कार्यवाही सर्किट हाउस सरदारपुर मे की गई। कार्यवाही दल मे  डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक राहुल राजभिये, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक अशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक आशीष आर्य एवं शेरसिंह ठाकुर शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें