ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सूचना

: एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार अवैध शराब पकड़ने में अमझेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खरेली घाट पर आयशर वाहन से लाखों की अवैध शराब की जप्त

अमझेरा। एक सप्ताह के भीतर अमझेरा पुलिस को अवैध शराब पकड़ने में दूसरी बार बड़ी सफलता मिली हे। अवैध शराब पकड़ने को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एंव वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया गया है। मंगलवार को थाना अमझेरा पुलिस बल वाहन चैकिंग कर रहा था इसी दौरान मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि एक आयसर वाहन झाबुआ से धार तरफ आ रहा है जिसमे अवैध शराब है जो सूचना को तत्काल संज्ञान मे लेकर पुलिस कि टीम इन्दौर अहमदाबाद फोरलेन खरेली घाट पहुँची व चैकिंग करते आयसर वाहन क्रमांक एमपी 13 जैड ई 7011 को रोका तो आयसर को साईड मे लगाकर ड्रायवर भागने लगा जिसे फोर्स व पंचानो कि मदद से पकडा व आयसर वाहन को चेक करते कुल 120 पेटिया माउण्ट बीयर कि भरी मिली है जो आरोपी नेपाल सिंह पिता पुरण सिंह भनावत जाति राजपूत उम्र 34 साल निवासी ग्राम पिराना तह. डुंगला थाना डुंगला जिला चित्तोङगढ़ (राज.) से अवैध शराब कि कुल 120 पेटिया व आयसर वाहन को जप्त किया गया है । व अपराध दर्ज कर जाँच मे लिया गया है । पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज किया । कारवाई पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग एंव एस.डी.ओ.पी. विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरी.रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व में उनकी टीम कार्य.सउनि.जगदीश परिहार , कार्य.प्र.आऱ. रामकृष्ण गामड , आर. रागोपाल बैरागी की अवैध शराब जप्त करने मे सराहनीय भुमिका रही है । *जप्त शराब एंव वाहन –* माउण्ट्स 6000 बीयर कि कुल 120 पेटीयाँ , ( कुल – 1440 बल्क लीटर शराब किमती करीबन 432000/- रुपये ), आयसर वाहन क्रमांक MP13ZE7011 किमती करीबन 1200000 /- रुपये

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें