ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: श्री गणपति अम्बिका युवा मंच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, बर्फा अध्यक्ष तथा प्रजापति सचिव मनोनीत

Admin

Wed, Sep 13, 2023

राजगढ़। नगर की अग्रणी धार्मिक संस्था श्री गणपति अम्बिका युवा मंच की बैठक पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर मंच संरक्षक गुरुदेव ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज की उपस्थित में संपन्न हुई। बैठक में आगामी नवरात्रि महोत्सव मनाने को लेकर चर्चा की गई तथा सर्व सहमति से मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष पंकज बारोड़ द्वारा विगत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

जिसके बाद मंच संयोजक नारायण राठौड़, धीरज बोराणा, गोपाल सोनी, गणेश पाटीदार, विपिन पाण्डेय व लोकेंद्र सोलंकी द्वारा सर्व सहमति से मंच की नवीन कार्यकारिणी कि घोषणा करते हुए धन्नालाल बर्फा को अध्यक्ष तथा रमेश प्रजापति को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह, सह सचिव अरविंद मारू, कोषाध्यक्ष सचिन यादव तथा योगेश कमेडिया, प्रचार मंत्री नीलेश सोनी तथा मीडिया प्रभारी हुकुम सिंह रेवर को मनोनीत किया गया। इस दौरान मंच के हेमंत भारद्वाज, वैभव शर्मा, लक्ष्मण अगलेचा, मोतीसिंह राठौर, अंतिम सिंह पँवार, बाबूलाल परवार, अंतिम सोनी, नीतिन राठौड़, राम कुमावत, चेतन शर्मा, विनोद मालवी, अमर कमेडिया, सतीश शर्मा, चंपालाल भिडोदिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें