तप अनुमोदनार्थ : 31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला
Bakhtavar Express
Sun, Aug 30, 2026
लाबरिया।। पूज्य गुरुदेव पुण्य सम्राट आचार्य देवेश श्रीमद विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्ती परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री नित्यसेन सुरी स्वर जी महाराज साहब की आज्ञानूवर्ती परम पूज्य साध्वी जी श्री कुमुद प्रिया श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 की शुभ निश्रा में तपस्वी रत्न दिपिका विशाल कटारिया के 31 उपवास के निमित आज कांतिलाल नवीन कुमार कटारिया परिवार के द्वारा तप अनुमोदनार्थ कार्यक्रम का अयोजन किया गया ।

सुबह 9 बजे तपस्वी रत्न दिपिका कटारिया का भव्य वरघोड़ा धर्मनाथ मंदिर से पूज्य साध्वी जी महाराज की पावन निश्रा में प्रारंभ हो कर शांति नाथ मंदिर पर दर्शन वंदन करते हुए पुनः धर्मनाथ मंदिर पर पहुंचा वहा पर परिवार की ओर से आयोजित तप अनुमोदना का कार्यकर्म हुआ जिसमे पूज्य साध्वी जी महाराज साहब ने पहले मगला चरण हुआ आज के कार्यक्रम के अतिथि श्री संघ अध्यक्ष राकेश बाफना सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल संतोष मेहता ,नितेश तातेड, भंवरलाल सोनी, राकेश नाहर समरथ मल कटारिया के आतिथ्य में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ सुरु हुआ स्वागत गीत नेहा कटारिया के द्वारा दिया गया सभी वक्ताओं ने तप अनुमोदनार्थ अपनी अपनी बात रखी उसके बाद पूज्य साध्वी जी महाराज साहब के प्रवचन हुए और प्रवचन पश्चात दादा गुरुदेव और पुण्य सम्राट की आरती की बोली लगाई गई और लाभार्थी परिवार के द्वारा आरती उतारी गई कार्यकर्म के पश्चाद लाभार्थी परिवार चौधरी कांतिलाल नवीन कुमार कटारिया परिवार की ओर से स्वामीवात्सल्य का अयोजन किया गया पूरे कार्यकर्म का संचालन चातुर्मास समिति अध्यक्ष विशाल कटारिया ने किया आभार परिवार के समरथ मल कटारिया ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन