श्रीमद भागवत ज्ञान कथा : कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक
Bakhtavar Express
Mon, Aug 31, 2026
सरदारपुर। अखिल भारतीय निर्मोही अयोध्या अखाड़ा के मंहत और राष्ट्रीय कथावाचक व प्रवक्ता राधे-राधे बाबा मंगलवार सुबह तहसील मुख्यालय सरदारपुर के अमझेरा में आगमन होगा। राधे-राधे बाबा गुरु भक्तों के बीच ब्राम्हण धर्मशाला में बैठक लेकर प्रस्तावित 15 दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान कथा और श्रीराम कथा को लेकर मार्गदर्शन देंगे। राजपुरा निवासी मंहत ऊंकार महाराज, राजेन्द्र ग्रेवाल, शैतानसिंह चौहान सरदारपुर ने संयुक्त रूप से बताया कि मंहत बाबा की 18 दिसंबर 26 से 1 जनवरी 27 तक श्रीमद भागवत कथा और श्रीराम कथा आम भक्तों की बैठक मौजूदगी में निर्धारित की गई है, इसी को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता व मंहत राधे-राधे बाबा मंगलवार सुबह अमझेरा आगमन होगा। कथा स्थल का चयन करने के साथ गुरु भक्तों को सम्बोधित करने के साथ आगे की रुपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर समस्त धर्म प्रेमी जनता बैठक में उपस्थित होकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन