ब्रेकिंग

नीम चौक पर व्यापारी संघ, अटल मार्केट पर चौहान परिवार की और से हुआ पुरस्कार वितरण

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

सूचना

MLA प्रताप ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र : तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

Bakhtavar Express

Mon, Aug 31, 2026

सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रताप ग्रेवाल ने तेजाजी दशमी के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक ग्रेवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश में जाट समाज एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी, तेजाजी दशमी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। तेजाजी महाराज लोक आस्था, वीरता, वचनबद्धता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेजाजी दशमी के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन, मेले तथा पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक एवं श्रद्धालु शामिल होते हैं। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री से प्रदेश की जनभावनाओं एवं जाट समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तेजाजी दशमी के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित करने तथा वर्ष 2026 में 21 सितंबर को शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें