ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: द्वापर कालीन चारभुजा नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार को लिए पुरातत्व विभाग सोपा ज्ञापन

Admin

Fri, Sep 15, 2023

अमझेरा - नगर के द्वापर कालीन श्री चारभुजा नाथ मंदिर के नवीनीकरण को लेकर संभागीय कार्यालय इंदौर पर पुरातत्व अधिकारी डीपी पाण्डेय को नगरवासियों ने ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में बताया गया की अमझेरा में स्थित अति प्राचीन द्वापर कालीन चारभुजानाथ का मंदीर है जो कि वर्तमान में जीर्णशीर्ण अवस्था में है और उपेक्षा का शिकार हो रहा है।

मंदिर नगर के मध्य स्थित होने से समुचे नगर का आस्था का केंद्र है किन्तु पुरातत्व विभाग के अधीन होते हुए भी विभाग द्वारा मंदिर के साथ उपेक्षित व्यवहार किया जा रहा है। मंदिर के नवीनीकरण की बात तो दूर है उसका समुचित रख रखाव भी नहीं हो पा रहा है नगर के पत्रकारों द्वारा भी समाचार पत्रों के माध्यम से अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराते खबर प्रकाशित की गई थी जिसको लेकर अधिकारी मौके पर आते है और आश्वस्त कर वापस चले जाते लेकिन आजतक कोई प्रगति नहीं हुई है जिसके कारण नगर वासियों की आस्था को ठेस पहुँच रही है जिसको लेकर मंदिर का जीर्णोद्धार पुरातत्व विभाग द्वारा करवाया जावे ।

यदि विभाग की उक्त जीर्णोद्धार कार्य नही किया जाता है तो नगरजनो द्वारा बनाई समिति को जीर्णोद्धार कार्य करने की अनुमति प्रदान कि जाए जिससे की समय रहते प्राचीन मंदिर को खंडहर में बदलने से रोका जा सके जिसको लेकर मन्दिर समिति के सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, रामचंद्र शर्मा, कालूराम कुशवाह, अर्पित शर्मा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, मुरली कुशवाहा , मुकेश राठौड़, अंतिम मोदी आदि सदस्य मौजूद रहे |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें