: कार्यकर्ता मेरी जान है और मैं भी आपके बीच एक कार्यकर्ता समान ही रहूंगा क्षेत्र का विकास और सर्वधर्म समभाव मेरी प्राथमिकता है-प्रताप ग्रेवाल
Admin
Fri, Sep 8, 2023
सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के अमझेरा मैं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन ,भाजपा के 20 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हु

अमझैरा । विधानसभा क्षेत्र के अमझेरा ब्लॉक के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन मनावर रोड स्थित कुंदनपुर कम्युनिटी हॉल मैं आयोजित हुआ जिसमें 600 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं मंडलम अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी ने आयोजित सम्मेलन में भाग लिया सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे विधायक प्रताप ग्रेवाल धार जिला कांग्रेस प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार का पुष्पा हारो से स्वागत किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के 20 कार्यकर्ता शामिल हुए उन्हें कांग्रेस के सदस्यता दिलाई गई ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए निर्मल मेहता ने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान परेशान हाल है भाजपा के शासनकाल में बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्रों में आम बात हो चुकी है कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों भाजपा के क्रियाकलापों को हम सबको जनता के बीच ले जाना है प्रदेश का हर वर्ग परेशान है कर्मचारी हड़तालों पर है मुख्यमंत्री ने 22000 झूठी घोषणाएं की और 40000 करोड़ के कर्ज में सरकार डूबी हुई है और मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर झुटे विकास का डिंडॉरा पीट कर ग्रामीण किसानों और जनता को भ्रमित कर रहे है जहां भी यात्रा जा रही है वहां विरोध हो रहा है यह उनकी जन आशीर्वाद यात्रा नहीं यह उनकी धुनाई यात्रा है ।
क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहां की कार्यकर्ता मेरी जान है और मैं भी आपके बीच एक कार्यकर्ता समान ही रहूंगा क्षेत्र का विकास और सर्वधर्म समभाव मेरी प्राथमिकता है हमें एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है जिसका ताजा उदाहरण कर्नाटक चुनाव है जो वादे किए थे उसे एक माह में लागू कर दिए गए मध्य प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बन रही है मुख्यमंत्री कमलनाथ बन रहे हैं अब हमें एकजुट होकर चुनावी समर में उतरना है और भाजपा की विदाई करने में जुट जाना है ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने कहा कि हमें बूथ स्तर पर मजबूत होना पड़ेगा कांग्रेस पार्टी ने जो वचन पत्र में वादे किए हैं जनता के बीच ले जाना है उनको अवगत कराना है कि कांग्रेस पार्टी उन वादों को पूर्ण करेंगी जिसका ताजा उदाहरण कर्नाटक चुनाव है जो वादे किए थे वह एक माह में लागू कर दिए गए चारों ओर कांग्रेस का माहौल है भाजपा के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से विजय होकर 160 के करीब सीटे लाकर मध्य प्रदेश में सरकार बना रही है और मुख्यमंत्री कमलनाथ बन रहे हैं ।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा का काम सिर्फ जनता को भ्रमित करना रहा है ग्रामीण किसान जनता जनार्दन भाजपा की करनी कटनी का अंतर को समझ चुका है आज मुख्यमंत्री झूठी जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं अब मध्य प्रदेश में भाजपा का नाम लेना वाला कोई नहीं रहेगा अब भाजपा का अस्तित्व खत्म हो रहा है कांग्रेस पार्टी पर जनता ने विश्वास जताया है आने वाले चुनाव में कमलनाथ जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिराम पाटीदार संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मुकाती, प्रदेश प्रतिनिधि सुरेंद्रसिंह पटेल, मोहनलाल चौधरी, भेरूसिंह बडगोता, दूल्हेसिंह भूरिया, धर्मेंद्र पटेल, प्रभुलाल जाट, रोहित राठौड़, विशाल जैन, जगदीश पाटीदार, धन्नालाल किर, सुभाष पटेल, अर्जुन मोहनिया, शाहिद खान, राम केवट, कमलेश दवे, राजेश मोदी, रितेश हामड़, लोकेश हामड़, अरूण चौधरी, दिपक पटेल, विश्वजीत सिंह पटेल, पारसिंग सिंघार, सचिन मोलवा, मनिष यादव, बाबूलाल वसुनिया, आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अखिलेश चंदेरिया ने किया आभार प्रकट ब्लॉक अध्यक्ष मोहन मुकाती ने व्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन