ब्रेकिंग

नीम चौक पर व्यापारी संघ, अटल मार्केट पर चौहान परिवार की और से हुआ पुरस्कार वितरण

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

सूचना

कलश यात्रा : मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

Bakhtavar Express

Mon, Jul 20, 2026

सरदारपुर। मां गायत्री शक्तिपीठ महिला मंडल द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन निर्देश में मां गायत्री महिला मंडल द्वारा घर-घर कलश पूजन का दौर जारी है, साथ ही इस आयोजन के चलते महिलाए मां गायत्री शक्तिपीठ से जुड़कर इस पुनित धर्म कार्य में सहभागिता निभाई जा रही है। मां गायत्री महिला मंडल अध्यक्ष और यज्ञाचार्य विमला तिवारी, पुष्पा कारले ने बताया की अभी तक 150 घर-परिवार में कलश पूजन हो चुका है। कलश पूजन के पहले कलश यात्रा निकाली जा रही है। रविवार को ममता लक्ष्मीनारायण व्यास, सोमवार को लक्ष्मी कैलाश मालवी इस आयोजन के लाभार्थी रहे। विमला तिवारी ने बताया कि यह आयोजन निरन्तर चलता रहेगा, साथ ही स्वेच्छा अनुरूप माता भक्तजन कलश पूजन करवाकर धर्म लाभ लें सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें