जीवन की नई शुरुआत हरियाली के साथ : सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल
Bakhtavar Express
Mon, Jul 20, 2026
सरदारपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धार ममता जैन एवं प्रदीप कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में संचालित "एक बंदी–एक पेड़ : जीवन की नई शुरुआत हरियाली के साथ" अभियान तथा बंदियों द्वारा तैयार की जा रही सीड्स बॉल का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण एवं पैधारोपण के दौरान नताशा शेख सीजेएम धार, धर्मकुमार जेएमएफसी धार एवं सिमोन सुलिया डीएलओ धार, संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक सरदारपुर, अनिल जाधव थाना प्रभारी सरदारपुर, नाथूलाल जाटव प्रभारी सीएचडब्ल्यू, धर्मेंद्र आरवे, संतोष लोधी, सियाराम लिमनपुरे, विशाल राठौर, विक्रम भाभोर, एवं ड्यूटीरत जेल स्टाफ, भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण उपरांत जिला एवं सत्र न्यायाधीश धार द्वारा माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार को सब जेल सरदारपुर में प्रारंभ किया गया 'एक बंदी–एक पेड़' अभियान एवं सीड्स बॉल पहल एवं गई अभियान की सराहना करते हुए इसे धार जिले की अन्य जेलों में भी प्रारंभ कराने के लिए प्रयास करने हेतु कहा गया। इसके पश्चात सभी न्यायिक अधिकारियों एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा जेल परिसर में पौधारोपण किया गया एवं लगभग 3000 सीड्स बॉल को अमझेरा के जंगलों में प्रसारित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
"एक बंदी–एक पेड़" अभियान
सब जेल सरदारपुर में संचालित "एक बंदी–एक पेड़ : जीवन की नई शुरुआत हरियाली के साथ" अभियान की संकल्पना एवं विस्तृत प्रस्ताव सियाराम लिमनपुरे, प्रहरी एवं वारंट शाखा प्रभारी द्वारा तैयार किया गया। अभियान का उद्देश्य रिहा होने वाले बंदियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए उन्हें सकारात्मक जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रेरित करना है।
प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के उपरांत माननीयसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार द्वारा अभियान का मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं जंगलों में बीज प्रसार हेतु सीड्स बॉल तैयार करने का सुझाव दिया गया। तथा आवश्यक सहमति के पश्चात 24 जून से सब जेल सरदारपुर में सफलतापूर्वकअभियान प्रारंभ किया गया।
अभियान के प्रारंभ में डॉ. शैलेन्द्र सोलंकी रेंजर वन विभाग सरदारपुर के सहयोग से 100 पौधे उपलब्ध कराए गए, जिससे अभियान को सफलतापूर्वक प्रारंभ किया जा सका। अब तक 58 बंदी रिहा हो चुके हैं, जिनमें से 53 बंदियों तथा 23 जेल कर्मचारियों को पौधे प्रदान किए जा चुके हैं। अनेक रिहा बंदियों द्वारा पौधारोपण कर उसके छायाचित्र व्हाट्सएप समूह में साझा किए गए हैं, जिससे अभियान के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं साथ ही समस्त रिहा बंदी जिन्हें पौधे प्रदाय किये गये है उनके प्रोत्साहन एवं सम्मान के लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमंत्रित कर सर्टिफिकेट प्रदाय किये जायेंगे जिससे अन्य बंदी भी इस अभियान से प्रेरित हो सकेंगे।
थीम गीत भी होगा लॉन्च -
अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रहरी विशाल राठौर द्वारा इस अभियान के लिए एक थीम गीत तैयार करने की परिकल्पना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात सियाराम लिमनपुरे एवं विशाल राठौर द्वारा गीत के बोल तैयार कर किए गए हैं एवं संयुक्त रूप से गाया जायगा।वर्तमान में गीत के रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया प्रगतिशील है।
सभी के सहयोग से सफल हुई पहल -
अभियान के सफल संचालन में संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक सरदारपुर एवं समस्त जेल स्टॉफ, वन विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जेल में निरूद्ध बंदीगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन