ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

राजोद : धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

Bakhtavar Express

Tue, Jul 21, 2026

राजोद। अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा की धाकड़ दर्शन यात्रा के तहत धाकड विद्या पीठ धारसीखेडा पर आगमन हुआ । अतिथियों द्वारा भगवान धरणीधर के चित्र का पुजन किया । बैठक समाज में शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता व सामाजिक सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम धाकड़ ने कहा आज खेती किसानी के अलावा व्यापार मे भी गहरी पेठ जमाई है।समाज बाहुल्य गांवों में धाकड़ दर्शन यात्रा निकाली जा रही है। अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री कन्हैयालाल पटेल ने क्षेत्र की शैक्षणिक, व्यापार एवं कृषि सम्बन्धित जानकारी देते हुए युवाओ को कृषि के साथ व्यापार और ओद्योगिक क्षेत्र में आगे आने का आव्हान किया। पटेल ने बताया की धाकड दर्शन यात्रा जहाँ जहाँ धाकड समाज निवास रत है वहां पर यात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रीय युवा संघ अध्यक्ष संजय नंदेड़ा ने कहा कि हमे एकजुट होकर समाज के लिए आगे आना चाहिए। महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा मंडलोई ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। स्वागत भाषण मांगीलाल सरपंच, मोतीराम पोपंडिया, दिनेश बग्गड़,राकेश पोपंडिया, नंदराम नायमा.राजाराम कसानिया,अर्जुन नंदेडा, राहुल एसपी धाकड, परमानंद धाकड़, राधेश्याम धाकड आदि ने किया। यात्रा केएल पटेल के मार्गदर्शन मे निकाली। वही समीप ग्राम झींझोटा मे भी यात्रा का स्वागत भगवान पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सेकवाडिया, सुरेश नायमा आदि ग्रामीणों ने किया। उगमनावास धर्मशाला पर भी यात्रा का स्वागत किया गया। कन्हैयालाल पटेल नेतृत्व मे भव्य आयोजन हुआ।संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सेकवाडिया ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें