ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: राजोद-डेलची रोड प्रधानमंत्री सड़क के मोड पर कुए की समीप बनी दीवार हुई क्षतिग्रस्त,एक वर्ष मे भी विभाग  नहीं करवा पाया मरम्मत

  अशोक नायमा
राजौद। प्रधानमंत्री सड़कों की हालत क्षैत्र मे दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है। सधारण अवधि मे भी सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाती तो कहीं पर साइड पटरियों के भराव नही होने से हादसे हो रहे है। विभागीय अधिकारी का ठेकेदार को पूरा संरक्षण मिला हुआ है जिसके कारण सड़कों का रखरखाव भी कागजो पर सीमित होकर रह गया है।
  
राजोद से डेलची रोड तक प्रधानमंत्री सड़क को भले ही टु लेन सड़क मे परिवर्तित कर दिया गया हो लेकिन आज भी यह सड़क कई स्थानों पर टु लेन सड़क के मापदंडों पर खरी नही उतर पाई है। राजोद से कुछ किमी दुर ही आनंदखेडी और नंदलई के बीच मोड पर सडक के किनारे कुए के समीप बनाई गई दीवार एक वर्ष से भी अधिक समय से टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लेकिन इस स्थान पर न तो विभाग और ना ही ठेकेदार ने कोई संकेत या बोर्ड लगाया जिससे वाहन चालको को पता चल सके की सड़क के किनारे कुए की दीवार क्षतिग्रस्त है।  कुए के समीप रस्सी बांधकर कुछ सफेद रेत की बोरी भरकर रख दी गई। पहली बार इस सड़क पर सफर करने वाले वाहन चालक ता हादसे का शिकार हो जाते है। वैसे यह रोड की संधारण अवधि है लेकिन विभाग ने इसकी मरम्मत कराने की जहमत तक नहीं उठाई है। वैसे अब देखना है की समाचार प्रकाशन के बाद विभाग की कुंभकरणीय नींद टूटती है की नही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें