ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

सोशल मीडिया की सार्थक पहल : युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

Bakhtavar Express

Sun, Jun 21, 2026

अभिजीत पंडित @ अमझेरा। कुछ अच्छा करने की मन मे ठान ली जाए तो केसी भी परिस्थिति हो कार्य सिद्ध हो ही जाता है इस बात को चरितार्थ किया नगर के युवाओं ने। सोशल मीडिया का सही उपयोग कर वाट्सअप पर एक ग्रुप बनाकर लोगो को जीर्ण अवस्था के मंदिर के बारे में अवगत करवाया । युवाओ ने नगर के वरिष्ठ जनो से मार्गदर्शन लेकर मन्दिर के नव निर्माण का संकल्प लिया और करीब डेढ़ वर्ष में 15 लाख रुपये एकत्रित कर मन्दिर का नवीन निर्माण कर नगर में एक मिसाल कायम कर दी। 22 जून सोमवार से 24 जून तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित कर श्री सिधेश्वर हनुमानजी की नवीन प्रतिमा की स्थापना होगी।

अन्य प्रदेश सहित विदेश से भी आया दान -

मन्दिर निर्माण के लिए युवाओ ने कल्पना भी नही की वहा से पैसा लोगो ने दान दिया। ग्रुप का निर्माण कर मित्रो , रिश्तेदारों को जोड़कर ग्रुप बढ़ता गया। मन्दिर के शुरुआती दौर से ग्रुप में सन्देश ओर फ़ोटो वीडियो डलते रहे जिनसे प्रेरित होकर लोग दान देने लगे। युवाओं ने मन्दिर के लिए दान की कोई लिमिट नही रखी किसी ने एक रुपया भी दिया , किसी ने एक लाख भी सभी राशि को पूरी पारदर्शिता के साथ तुरंत ग्रुप में साझा किया जिससे पारदर्शिता बनी रही। रॉयल एकेडमी विद्यालय के छोटे छोटे बच्चो ने भी 13 हजार रुपए से अधिक की राशि दान देकर मिसाल कायम की साथ ही कई मजदूरी करने वालो ने भी दान में अपना सहयोग प्रदान किया।

कलर भरो प्रतियोगिता से बच्चो को जोड़ा -

मन्दिर के ढांचे का निर्माण होने के बाद शिखर सहित पूरे मन्दिर में कलर करवाने के लिए सबने अलग अलव सुझाव दिए जिसके बाद ग्रुप पर ही मन्दिर का स्केच बनाकर कलर भरो मन्दिर सजाओ प्रतियोगिता की शुरुआत की जिससे गर्मी की छुट्टियों में बच्चो द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपने अपने हिसाब से कलर भरे। समिति के सदस्यों का कहना था कि बच्चो के लिए गर्मियों की छुट्टी में उनको अपना हुनर दिखाने के लिए एक नया प्रयोग किया था जिसमे बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा के समापन अवसर पर चयनित बच्चो को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जून से -

मन्दिर का नव निर्माण होने के बाद भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन रखा गया है जिसके अंतर्गत 22 जून सोमवार को प्रायश्चित कर्म, मण्डल प्रवेश एवं रात्रि में भव्य भजन संध्या जिसमे राजपुरा के भजन गायक प्रकाश राठौर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। 23 जून को जलाधिवास, देव स्थापना, स्थापित देवताओं का आव्हान एवं रात्रि में प्रसिद्ध पवन पुत्र सुंदर कांड मण्डल के द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन गायक ललित शर्मा, अजय शर्मा एवं टीम के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 24 जून बुधवार को स्नान शोभायात्रा, प्रतिष्ठा होम, शिखर स्थापना के बाद दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के बाद कन्या भोजन आयोजिय किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य सुदर्शन पारिख द्वारा सम्पन्न होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें