ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

अमझेरा : पानी कि टंकी पर चढ़ा युवक,फिल्मी स्टाइल में अपनी सब बाते मनवाई, पुलिस और परिजन होते रहे परेशान

Bakhtavar Express

Mon, Dec 1, 2025

अमझेरा। आदिम जाती सहकारी मर्यादित संस्था के सामने स्थित पानी कि टंकी पर एक युवक चढ़ गया। उपर चढ़ने के बाद युवक परिचितों को फोन लगाकर बुलाया थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में भिड़ एकत्रित हो गई। पुलिस कर्मी, परिजन एवं स्थानीय लोग आवाजा लगाकर युवक को समझाते रहे लेकिन युवक मानने को तैयार नही हुआ। पानी कि टंकी करीब 70 फिट उची है जिस के ऊपरी भाग पर युवक खड़ा होकर चिल्लाता रहा पहले उसने अपना मोबाइल फोन निचे फेका, शर्ट निकालकर फेका जेब में रखे सारे पैसे निकालकर उड़ा दिए। युवक विनोद ढोली 30 वर्ष टेंट हॉउस संचालक से स्पीकर के विवाद के चलते उपर चढ़ा था। पुलिस ने टेंट हॉउस संचालक को बुलाया फिर युवक विनोद ने कहा इसने मेरे स्पीकर, मशीन रख ली है पुलिस ने मोके पर ही स्पीकर एवं अन्य समान बुलवाया कई बार युवक टंकी से निचे कि ओर लटक भी गया परिजन चिल्लाते रहे जिसके बाद करीब 1 घंटे कि मशक्क्त के बाद् युवक को निचे उतारा गया। दोनो पक्षों को लेकर थाने पहुँचे ओर समजाईश दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें