ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

सरदारपुर : बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सब जेल सरदारपुर में एक्स-रे जांच शिविर का हुआ आयोजन

Bakhtavar Express

Sat, Mar 7, 2026

सरदारपुर । जेल में बंद बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कर टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सब जेल सरदारपुर में समस्त बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लेप्रा समग्र प्रिजन इंटरवेंशन प्रोजेक्ट के तहत टीबी जांच हेतु एक्स-रे शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान जेल में बंद सभी बंदियों का एक्स- रे कर टीबी की जांच की गई।

स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम में डॉ. सचिन द्विवेदी (अंशकालिक चिकित्सक), जेल कोऑर्डिनेटर दीपक सिंह भाटी, शेरसिंह चौहान (एक्स-रे टेक्नीशियन), दीपक जोशी (एक्स-रे टेक्नीशियन) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार, नाथूलाल जाटव (इंचार्ज सी एच डब्ल्यू), सियाराम लिमनपुरे (वारंट शाखा प्रभारी), धर्मेंद्र आरवे (स्थापना शाखा प्रभारी) सहित अन्य ड्यूटी पर तैनात जेल स्टाफ भी उपस्थित रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें