ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

कार्यशाला : मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए कन्या हाई स्कूल में हुआ कार्यशाला का आयोजन

Bakhtavar Express

Wed, Aug 20, 2025

अमझेरा। शासकीय कन्या हाई स्कूल मे विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर तथा वर्तमान में वर्षा ऋतु प्रारंभ है। इस दौरान मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जन- जागरूकता लाने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र जैन, जिला मलेरिया सलाहकार रेवचंद्र कटारा तथा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार मोहरानी के नेतृत्व में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिसमें इन बीमारियों के बचाव,उपचार, निदान के बारे में जानकारी प्रदान की गई । इस कार्यशाला में स्कुल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं,शिक्षक - शिक्षिकाओं को तथा अन्य स्टाफ तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं, शिक्षक -शिक्षिकाओं को मलेरिया, डेंगू ,चिकनगुनिया आदि रोगों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। तथा उनके बचाव ,उपचार, निदान के बारे में बताया गया । साथ ही मच्छरदानी में सोने नीम की पत्तियों का धुआं करने । किसी भी कंटेनर में जैसे - पानी की टंकी, टायर , कुलर , गमले, मटके, अन्य अनूउपयोगी सामग्री, नारियल का खोल, प्लास्टिक की बेकार बड़ी वस्तुएं, ऐसी वस्तुएं जिनमें सात दिनों से ज्यादा पानी जमा हो। उन सभी को चेक करना तथा अगर उनमें लार्वा बनता है। तो उसे नष्ट करना। लार्वा के बारे में पहचान तथा लार्वा के बारे में बताना। साथी गमबुसिया मछली के बारे में बताना जो की जैविक नियंत्रण करते हैं । इस प्रकार बुखार आने पर स्वास्थ्य कर्मचारी या शासकीय अस्पताल जाना। साथ ही कहीं पर भी पानी जमा हो तो उसे पानी की निकासी करना पानी के गड्ढे में मिट्टी डालना या जला आइल डालना। इस दौरान स्कुल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही स्कूल में लार्वा सर्वे भी किया गया । इस दौरान स्कूल प्राचार्य केल उपाध्याय एवं शिक्षक गण तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमें एएनएम स्वाति पाटीदार, सेक्टर सुपरवाइजर संतोष परमार , आशा सुपरवाइजर आशा, आशा कार्यकर्ता राजू बाई जितेन चौधरी मलेरीया निरीक्षक उपस्थित थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें