ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

SIR : सघन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लाबरिया राजोद मंडल की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Bakhtavar Express

Sun, Nov 9, 2025

बरमंडल । सघन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा लाबरिया राजोद मंडल की कार्यशाला मारू कुमावत धर्मशाला बरमंडल में आयोजित की गई। कार्यशाला में अतिथियों ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय , श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन , माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की विधिवत शुरूआत की।

कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी भगवान खंडेलवाल , मंडल संयोजक राकेश पटेल , भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा , जिला पंचायत सदस्यद्वय सुनील गामड़ , जगदीश भाभर , एसआईआर मंडल संयोजक राजू खींची , जनपद प्रतिनिधि अंकित पाटीदार , वरिष्ठ नागरिक भेरूलाल चौधरी , नंदलाल चावड़ा का आतिथ्य प्राप्त हुआ। स्वागत भाषण एसआईआर के मंडल सहसंयोजक मनीष पंवार ने दिया। कार्यशाला को मुकेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सघन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में हमे भी अपने स्तर पर कार्य करना है और बीएलओ के साथ मिलकर निर्वाचन नामावली में सहयोग करना है साथ ही आगामी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने हेतु राजगढ़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यशाला को विधानसभा सहयोगी राकेश पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर के माध्यम से अवैध घुसपैठिए बाहर होंगे। हमें अपने मतदान केंद्र के बीएलओ के साथ मिलकर पारदर्शी और शुद्ध मतदाता सूची के लिए जवाबदारी से कार्य करना है। आज के समय में एसआईआर महत्वपूर्ण कार्य है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी भगवान खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती प्रदान करता है हमे एसआईआर के इस महत्वपूर्ण अभियान में जुटकर एक ऐसी मतदाता सूची तैयार करवाने में सहयोग करना है जो पूर्णतः पारदर्शिता से परिपूर्ण हो। हमें बिना किसी लापरवाही के अपनी जवाबदारी को समझते हुए इस अभियान को सार्थकता प्रदान करना है। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बाहेती ने किया एवं आभार राधेश्याम मारू ने व्यक्त किया। कार्यशाला में भाजपा लाबरिया राजोद मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारी , बूथ अध्यक्ष , बीएलए सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें