ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

सफलता : कठोर परिश्रम और दृढ़ इच्छा शक्ति से बरमंडल के युवा सुजल राठौर ने बीए एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की

Bakhtavar Express

Tue, Dec 23, 2025

बरमंडल। कठोर परिश्रम और दृढ़ इच्छा शक्ति सफलता की अहम सीढ़ी होती है। व्यक्ति इन पर चलकर सफलता के शिखर को छू सकता है। ऐसा ही कुछ बरमंडल के युवा सुजल - अनिल राठौड़ ने किया है। पांच वर्ष तक वकालत की पढ़ाई इस युवा ने बिना कोचिंग के कर बीए एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम रोशन किया।

सुजल के दादा हीरालाल राठौड़ शिक्षक थे जिसके चलते अनुशासन ओर पढ़ाई के प्रति रुचि विद्यार्थी जीवन के आरंभ से ही रही। 12 वी तक की पढ़ाई गांव में ही की वही बाकी की शिक्षा धार में लेकर बीए एलएलबी की डिग्री पूर्ण की । सनद मिलने के बाद इंदौर हाईकोर्ट में वकालत भी आरंभ कर दी।

सुजल ने कहा कि वह अपने माता पिता के आशीर्वाद से तथा अथक प्रयासों से ही वह इस मुकाम पर पहुंचा है। परीक्षा में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने कहीं से भी कोचिंग नहीं ली है बल्कि स्वयं मेहनत करके यहां तक पहुंचे है। उन्होंने नौजवानों को अपने संदेश में कहा कि वह सख्त मेहनत करें। सख्त मेहनत से सफलता अपने आप इंसान के पास पहुंचती है। अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व अपने गुरुजनों दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें