महाराव बख्तावर सिह शा उ मा विद्यालय मे स्कूटी, साइकल एवं लेपटॉप वितरण : लगातार निरंतर प्रयास एवं अनुशासन से ही हमे सफलता मिलती है-MLA ग्रेवाल
Bakhtavar Express
Mon, Nov 17, 2025
अमझेरा। महाराव बख्तावर सिह शा उ मा विद्यालय मे स्कूटी, साइकल एवं लेपटॉप वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों के द्वारा दीप प्रजवळीत कर कार्यक्रम कि शुरुआत कि। स्वागत भाषण प्रभारी प्राचार्य राघवेंद्र कमरिया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि हमे हमारे महापुरुषों के जीवन से सीखना चाहिए। लगातार निरंत प्रयास एवं अनुशाशन से ही हमे सफलता मिलती है। जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि हमारे शास्त्रों मे महिलाओ को उच्च स्थान दिया गया है। आज भी बेटिया हर क्षेत्र मे आगे है। युवाओं को सदैव अपनी ऊर्जा का सही उपयोग कर आगे बढ़ना चाहिए। एवं सदैव माता पिता गुरुजनो का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व विधायक वेल सिह भूरिया, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, नीलांबर शर्मा, रवि पाठक, भगवान खंडेलवाल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मंच पर जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, सरपंच मनुबाई मकवाना, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, नवीन बनिया, धर्मेंद्र मंडलोई, बलबहादुर सिह, मोहन मुकाती, मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, धुलजी रेवटिया, मांगीलाल कुल्हारा आदि अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्विन शर्मा एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित ने माना। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा कई मांगे अतिथियों के समक्ष रखी गई जिस पर जिलाध्यक्ष निलेश भारती द्वारा सहायक आयुक्त के चर्चा कर तुरंत शौचालय कि मांग पुरी कि गई। विद्यालय कि टॉपर रही छात्रा माधवी राजेश शर्मा एवं सनी मोहन ब्रजवासी को स्कूटी प्रदान कि गई एवं 8 मेघावी विधार्थियों को लेप टॉप, 51 छात्र छात्राओं को साइकल वितरण किया गया।

मंचो से हुआ जिलाध्यक्ष का स्वागत-
नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती का विभिन्न मंचो से स्वागत किया गया। सबसे पहले सीतला माता मंदिर पर केवट समाज के प्रेम केवट एवं अन्य समाज्जनों द्वारा सिगाड़े से जिलाध्यक्ष को तोला गया जिसके बाद बस स्टेण्ड के समीप व्यापारी संघ एवं भाजपा अमझेरा दसाई मंडल द्वारा भी मंच लगाकर स्वागत किया गया।

सबसे पहले जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओ के साथ अमर शहीद महाराव बख्तावर सिह के महल परिसर मे पहुँचे जहा राजा कि अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना, कृष्णवल्ल्भ गुप्ता, राम प्रसाद मावी, धर्मेंद्र देवड़ा, मोहित शर्मा, प्रेम केवट, अर्जुन गामड आदि अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन