ब्रेकिंग

गंगामहादेव, अमका झमका तीर्थ, राज राजेश्वर महादेव के झरने शुरू

स्वस्थ जीवन शैली के लिए सकारात्मक सोच रखें -SDM प्रियंका मिमरोट

पवन चक्की पर वारदात करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद, 5 आरोपी फरार

नगर परिषद ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम चलाई ,10 को पकड़कर दुरस्त जंगल में छोड़ा

मथुरा काशी वृंदावन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए स्वागत किया

सूचना

प्राकृतिक सौंदर्य निखरा : गंगामहादेव, अमका झमका तीर्थ, राज राजेश्वर महादेव के झरने शुरू

Bakhtavar Express

Fri, Jul 31, 2026

अभिजीत पंडित@ अमझेरा। बीती रात्री से क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के चलते क्षेत्र के प्रमुख दार्शनिक स्थानों पर झरने बह निकले है। प्राचीन गंगामहादेव मन्दिर पर शुक्रवार शाम को जमीन से करीब 70 फिट उचाई से गिरने वाला झरना पूरे वेग के साथ बहने लगा जिसके चलते मन्दिर जाने का रास्ता बंद हो गया वही पूरे क्षेत्र की पहाड़ियों ने हरियाली की चादर ओढ़ ली है। सावन माह के चलते बड़ी सँख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुच रहे है।

अति प्राचीन अमका झमका तीर्थ परिसर में चामुण्डा माता मंदिर के पीछे की ओर स्थित झरना तेज गति से बह रहा है वही मन्दिर परिसर में स्थित प्राचीन कुण्ड पूरी तरह भर चुका है। राज राजेश्वर महादेव मंदिर के समीप झरना भी शुरू हो गया है। बड़ी सँख्या में भक्त दर्शन करने पहुच रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें