ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

खरमोर अभयारण्य का 348 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र डिनोटिफाइ होने से हर्ष : खरमोर अभयारण्य का 348 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र डिनोटिफाइ होने में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की रही अहम भूमिका

Bakhtavar Express

Sat, Jul 5, 2025

राजगढ़। सरदारपुर विधानसभा में खरमोर अभयारण्य का 348 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र डिनोटिफाइ किया गया हैं। जिससे सरदारपुर विधानसभा की 14 ग्राम पंचायतों को राहत मिली हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार द्वारा राजपत्र भी जारी किया गया हैं। इसमे क्षेत्रीय सांसद तथा केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई हैं। उन्होंने ना सिर्फ इसको लेकर लगातार पत्राचार किया बल्कि संसद के विभिन्न सत्रों में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उक्त जानकारी देते हुए राजगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बानिया ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर जब पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ी थी। तब उनके समक्ष प्रभावित गांवो के लोगों ने खरमोर अभयारण्य को लेकर अपनी समस्याएं बताई थी। जिसके बाद श्रीमती ठाकुर ने सबसे पहले संसद में आवाज उठाते हुए वर्ष 2014 में तत्कालीन वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार व विजय शाह एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर इस मामले को दिल्ली तक पहुंचाया। तथा तत्कालीन केंद्रीय वन मंत्री अनिल माधव दवे से इस फाइल को इस निर्णय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री ठाकुर द्वारा इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन  यादव तत्कालीन, वन मंत्री रामनिवास रावत से मुलाकात कर  यहां की जमीन के बदले अन्य अभ्यारण में जमीन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मिलकर खरमोर अभयारण्य का मामला उठाया। खरमोर अभयारण्य की भूमि को संसोधित करवाने में तथा सरदारपुर विधानसभा की 14 ग्राम पंचायतों के लोगो को राहत दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का क्षेत्र के लोगो ने आभार जताया है। प्रभावित लोगों के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती एवं मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, मदन चोयल, ओंकार जाट, भाजपा नेता मनोज माहेश्वरी, दारासिंह चौहान, नीलेश परमार, शुभम जोक्शन, पार्षद चिंटू चौहान, पंकज बारोड़, रमेश राजपूत, शंभूलाल परवार, नीलेश सोनी, मुकेश खिमुर, मोतीसिह राठौड़, ज्ञानेंद्र जैन, रामचंद्र कुमावत, मनोहर कुमावत, गेंदालाल राठौड़, उदय सिंह, बालसिह वसुनियां, मुकेश कुमावत, बाबूजी चौधरी, देवा सिंगार, देवेंद्र राउ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें